PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पढ़ने वाले छात्र की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आढ़ती पिता का था इकलौता बेटा,

haryana-fatehabad-arpit-kamboj-in-road-accident-in-jalandhar-arpit-kamboj-was-a-bsc-final-year-student-at-lovely-professional-university-lpu-phagwara

PTB Sad न्यूज़ जालंधर / फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के भूना शहर निवासी आढ़ती के इकलौते बेटे की जालंधर में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार सुबह जिम के लिए जा रहे थे। बाइक के आगे अचानक आगे कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया। सूचना पाकर भूना से परिजन जालंधर पहुंचे। मृतक भाजपा नेता नंदलाल कंबोज का भतीजा था। जालंधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

.

.

भूना के पूर्व सरपंच एवं मृतक के चाचा सुरेश कंबोज ने बताया कि उनके भाई मदन कंबोज का इकलौता बेटा अर्पित कंबोज जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीएससी फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। वह यूनिवर्सिटी के सामने ही फ्लैट लेकर किराए पर रहता था। सुरेश कंबोज ने बताया कि आज (शनिवार) सुबह करीब साढ़े चार बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जिम जा रहा था। अर्पित ही बाइक चला रहा था।

.

haryana-fatehabad-arpit-kamboj-in-road-accident-in-jalandhar-arpit-kamboj-was-a-bsc-final-year-student-at-lovely-professional-university-lpu-phagwara

.

इसी दौरान एक कुत्ता बाइक के आगे आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक नीचे गिर गई। इससे अर्पित का सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसने दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरेश कंबोज ने बताया कि अर्पित 12वीं पास करने के बाद बीएससी करने के लिए तीन साल पहले जालंधर गया था। वहां उसका एलपीयू में दाखिला करवाया था। वह छुटिट्यों में भूना आता था। सुरेश के अनुसार, उनके भाई मदन की इकलौती संतान ही अर्पित था।

.

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अर्पित कंबोज भूना की श्रीगोपाल कृष्ण गोशाला के प्रधान और भाजपा नेता नंदलाल कंबोज के चचेरे भाई का बेटा था। नंदलाल विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ता हैं। परिजनों व जानकारों के अनुसार, अर्पित बेहद शांत स्वभाव और अनुशासन प्रिय युवक था। वह बेहद शालीनता के साथ रहता था। वह बेहद डाउन टू अर्थ था। सबसे मिलनसार होकर बात करता था।

.

.