PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

एचएमवी के छात्रावास में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व,

sri-krishan-janamashtmi-celebrated-in-hmv-hostel

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के छात्रावास में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्रावास की छात्राओं ने श्रीकृष्ण एवं राधा जी के विभिन्न रूपों में सजकर झांकियां प्रस्तुत की। साइमन, महक बीएससी मेडिकल, रणजीत बीए द्वितीय वर्ष, सिद्धी बीए द्वितीय वर्ष ने नृत्य की प्रस्तुतियां की।

.

.

मंगल आरती कर प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने श्रीकृष्ण को माखन मिशरी एवं राजभोग अर्पण किया। छात्राओं ने पूर्ण श्रद्धा से कृष्ण भजन गाकर समय बांध दिया। लगभग 400 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को प्रसाद वितरित किया एवं छात्राओं के लिए विशेष जलपान एवं रात्रि भोज की व्यवस्था की गई। सभी ने इस पर्व का खूब आनंद लिया।

.

इस मौके पर डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर, सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी, श्रीमती जसबीर कौर, सुश्री रोशनी, सुश्री अमन, टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य और उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीन रेजिडेंट स्कालर डॉ. मीनू तलवाड़ व उनकी टीम को बधाई दी। सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

.

.

.