PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

9वीं के छात्र ने टीचर को गोली मारकर लिया एक थप्पड़ का बदला, लंच बॉक्स में लेकर आया था तमंचा,

revenge-for-slap-9th-class-student-shot-teacher-new-delhi

PTB Shocking न्यूज़ नई दिल्ली : देश के शिक्षण संस्थान हिंसा और अपराध की घटनाओं से दहल उठे हैं। उत्तराखंड के काशीपुर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आई दो अलग-अलग घटनाओं ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में छात्र ने मामूली विवाद पर अपने शिक्षक को गोली मार दी, तो दूसरे मामले में एक छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।

.

.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शिक्षक ने किसी बात पर छात्र को थप्पड़ मार दिया था, जिससे छात्र नाराज था। बुधवार को छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल पहुंचा और क्लासरूम में ही शिक्षक पर गोली चला दी।

.

.

गोली शिक्षक के दाहिने कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले के शिक्षकों में भारी रोष है। उत्तराखंड में सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कई अध्यापक घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते काशीपुर सहित कई जगहों पर स्कूल बंद रखे गए हैं।

.

पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी देखने को मिली। यहां एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कक्षा 9 के एक छात्र ने 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी छात्र मेटल की पानी की बोतल में चाकू छिपाकर स्कूल लाया था।

.

.

बताया जा रहा है कि आदित्य दो छात्रों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए तीन अन्य छात्र भी इस हमले में घायल हो गए। इन दोनों घटनाओं ने स्कूलों के भीतर छात्रों द्वारा हथियार ले जाने और मामूली विवादों पर जानलेवा हमला करने की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन वारदातों ने अभिभावकों, शिक्षकों और प्रशासन को सकते में डाल दिया है।