PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के पूर्व विधायक केडी भंडारी व पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समर्थकों को भी घसीटा, बीजेपी नेताओं ने किया हंगामा,

police-arrested-former-jalandhar-mp-kd-bhandari-and-former-mp-sushil-rinku-his-supporters-were-also-dragged-bjp-leaders-created-a-ruckus

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर/शाहकोट/आदमपुर : जालंधर के अधीन पड़ते शाहकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि गुरवार को जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी (KD Bhandari) और शाहकोट के भाजपा नेता हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। यहां तक की पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीट कर जबरन हिरासत में लिया।

.

police-arrested-former-jalandhar-mp-kd-bhandari-and-former-mp-sushil-rinku-his-supporters-were-also-dragged-bjp-leaders-created-a-ruckus

.

जानकारी के मुताबिक जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नार्थ हलके के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा नेता हरदीप सिंह की अगुवाई में शाहकोट के दानामंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित योजनाओं को लेकर कैंप लगाया गया था। इस कैंप में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों के बारे में लोगों को बताना और उन्हें सुविधा मुहैया करवाने का काम किया जाता है।

.

.

शाहकोट के दानामंडी में केडी भंडारी और हरदीप ने कैंप शुरू किया तो वहां भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही केडी भंडारी और हरदीप सिंह को पकड़ लिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जबरन नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीटा और उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया। वहीं पूर्व सांसद सुशील रिंकू को आदमपुर में उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

.

.