PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

20 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी,

20-colleges-in-delhi-received-bomb-threats-panic-ensued-delhi-police-engaged-in-investigation

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद सभी कॉलेजों में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की।

.

.

शुरुआती जांच में पाया गया कि यह धमकी फर्जी है। पुलिस के मुताबिक, ई-मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया था। हालांकि, मामले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है और जांच अब भी जारी है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार जांच में ये धमकियां फर्जी पाई गई हैं,

.

लेकिन अभी तक पुलिस उन लोगों तक नहीं पहुंच पाई है जो ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। इससे राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस साइबर क्राइम यूनिट के साथ मिलकर ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

.

.