PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

वाह री सरकारे, आप की सरकार बनने के बाद दर्ज हुई FIR के मामले में AAP विधायक द्वारा सवाल उठाने के बाद पुलिस ने फिर दर्ज की FIR,

mla-sanour-harmeet-singh-pathanmajra-controversy-attacks-own-aap-government-interference-of-central-leadership-punjab

थाने लाते वक्त MLA द्वारा की गई फायरिंग, पुलिसकर्मी को भी कुचलने का आरोप, रेप केस में किया था हरियाणा से अरेस्ट,

PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह उन्हें हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें पटियाला के रास्ते पंजाब के थाने ले जा रही थी, जहां रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

.

पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है। आपको बता दें कि गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

.

पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे। हरमीत सिंह पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है,

.

जिसने कहा है कि वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। भुल्लर ने आगे बताया कि पठानमाजरा को मार्च 2022 में पटियाला के सन्नौर से चुनाव लड़ने का मौका मिला था। इसके बाद, 23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में रोपड़ पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा। भुल्लर ने यह भी बताया कि उस महिला के खिलाफ IT Act के तहत 4-5 केस दर्ज हैं।

.

एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि पटियाला में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं और पठानमाजरा अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक IAS अफसर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के एक मामले में FIR दर्ज हो गई। अभी यह साफ नहीं है कि पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। हरमीत सिंह पठानमाजरा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह कह रहे हैं कि

mla-sanour-harmeet-singh-pathanmajra-controversy-attacks-own-aap-government-interference-of-central-leadership-punjab

हमने बीते दिन आवाज उठाई थी कि किशन कुमार बुरा अधिकारी है और जो ये बाढ़ की घटनाएं हुई, वे उसकी नालायकी से हुईं। कल उसके बाद मेरी वीडियो लाइव हुई थी कि मेरे गनमैन वापस लिए गए। अब 376 का मेरे पर पर्चा कर दिया है। अब पंजाब पुलिस मुझे हरियाणा से लेने आई है। पठानमाजरा ने कहा कि महिला के खिलाफ पहले से ही हाईकोर्ट में 2 मामले दर्ज हैं, जबकि उन पर नाजायज मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पंजाबवासियों से कहा कि

उनके साथ जो हुआ, वह पंजाब की आवाज उठाने के कारण हुआ है। उन्होंने उन लोगों को चुनौती दी जो दिल्ली वालों के खिलाफ आवाज उठाने की बात करते थे और कहा कि उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर पंजाब के लिए मुद्दा उठाया है। पठानमाजरा ने सभी मंत्रियों और विधायकों से जागने की अपील की और कहा कि अगर वे आज नहीं जागे तो उनका कुछ नहीं बनेगा। उन्होंने लोगों से उनके उठाए मुद्दे को सही लगने पर वीडियो को शेयर करने और

.

पटियाला डीसी और एसएसपी के कार्यालय को घेरने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली वाले पंजाब पर राज कर रहे हैं और उन्हें सरकार चलानी नहीं आती। पठानमाजरा के खिलाफ यह मामला 2022 में आप की सरकार बनने के बाद सामने आया था। विधायक की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विधायक उन्हें अश्लील वीडियो भेज रहे हैं।

.

पठानमाजरा ने पहली पत्नी से बिना तलाक के उससे शादी कर ली और उसे गुमराह करते रहे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लगातार धमकी दे रहा है। 14 अगस्त 2022 को गुरप्रीत कौर ने फेसबुक पर विधायक से शादी की तस्वीरों को भी अपलोड कर दिया था। गुरप्रीत की शिकायत पर ही अब कार्रवाई करते हुए जीरकपुर पुलिस ने पठानमाजरा पर रेप का मामला दर्ज किया है।

.

दूसरी पत्नी से विवाद के बाद पठानमाजरा का एक कथित अश्लील वीडियो सामने आया था, जिसमें वह वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राइवेट पार्ट दिखा रहे थे। तब पठानमाजरा ने सफाई देते हुए कहा था कि वह पत्नी से प्राइवेट बात कर रहे थे। उन्हें इन्फेक्शन हुआ था और पत्नी के मानने और घर बुलाने पर उन्होंने इन्फेक्शन दिखाया था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच की बातचीत को अश्लील और गलत तरीके से पेश कर उन्हें बदनाम किया गया।

उन्होंने आगे कहा था कि पत्नी ने ही यह वीडियो वायरल किया है और उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि वीडियो बनाने वाली पत्नी गलत है या वह। पठानमाजरा ने बताया कि पत्नी ने पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के बाद इसे वायरल किया और उन्हें पता भी नहीं था कि वीडियो बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2012-13 से उस महिला के साथ थे और शायद उन्हें पहली पत्नी का श्राप लगा है।