PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

हिमाचल प्रदेश में तबाही जारी, मकान ढहने से हुई 4 की मौत, महिला दबी, 6 जिलों में किया गया रेड अलर्ट,

himachal-pardesh-shimla-rainfall-landslide-flood-heavy-rain-red-alert-kullu-shimla-manali

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल में रातभर हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ। शिमला के जुन्गा में एक मकान जमींदोज होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। वहीं जुब्बल के बढ़ाल गांव में मकान गिरने से 23 साल की युवती की दब गई, जिससे मौत हो गई। कोटखाई में भी मकान ढहने से एक बुजुर्ग महिला कलावती की जान चली गई। सिरमौर के शाईमी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से एक मकान गिर गया।

.

.

इससे भी एक महिला की मौत हो गई। रोहड़ू के दयार मोली गांव में रात में भूस्खलन से घरों को खतरा पैदा होने के बाद 4 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। हमीरपुर के चबूतरा गांव में भी बीती रात को दो मकान ढह गए। उधर, लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में आज (सोमवार) सुबह ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने 6 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी और

.

सिरमौर जिला मेंं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा, कुल्लू और शिमला में ऑरेंज अलर्ट है। भारी बारिश के अलर्ट और सड़कों-रास्तों के हालात देखते हुए हुए शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कुल्लू के बंजार, मनाली व कुल्लू सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी की गई है। कुल्लू में 2 सितंबर को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

.

.