PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करते हुए आज यानि मंगलवार को गुरदासपुर पहुंचे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1600 करोड़ रुपए राहत पैकेज की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी बात कही।
. .आपको यह भी बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने केंद्र सरकार से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। पंजाब इस समय भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले हिमाचल के दौरे के दौरान पांच हजार करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
. . .






































