PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Russian Army में भारतीयों के भर्ती होने के मामले का PTB News द्वारा किये गए खुलासों के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या दी प्रतिक्रिया,

spokesperson-of-the-ministry-of-external-affairs-after-the-revelations-made-by-ptb-news-on-the-matter-of-recruitment-of-indians-in-the-russian-army-viral-news

Jalandhar के Rahul के बाद गुरसेवक सहित 14 युवक धोखे से रूस आर्मी में हुए भर्ती, भारत सरकार से लगाई गुहार,

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : रूस में जॉब करने गए भारतीयों को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि इनमें से कुछ लोगों ने रूसी सेना को ज्वाइन कर लिया है। वे लोग यूक्रेन के खिलाफ जंग भी लड़ रहे हैं। इस बीच जब विदेश मंत्रालय से इस संबंध में सवाल किया गया तो उसने भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल नहीं होना चाहिए। उसने बताया कि रूसी सेना में शामिल होकर जंग लड़ना खतरे से भरा हुआ है।

.

.

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चलते हुए आज 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस जंग में कई भारतीय यूक्रेन की आर्मी में फंसे हुए है। दरअसल, कुछ लोगों को विजिटर वीजा देने के बहाने उन्हें आर्मी में भर्ती करवाया जा रहा है। वहीं अब 14 और भारतीयों को रूस आर्मी में भर्ती किया गया है। इन भारतीयों में से एक जालंधर का युवक भी शामिल है। जालंधर के युवक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। जिसमें से 8 भारतीय को जंग में लड़ने के लिए फ्रंट लाइन पर भेज दिया गया है, जबकि 6 युवकों को जल्द फ्रंट लाइन में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए PTB News को रूस से गुरसेवक सिंह (इससे पहले Rohit जालन्धर निवासी) ने वीडियो Viral के माधयम से वहां के हालातों के बारे में बताया था।

इस दौरान गुरसेवक सिंह ने Viral Video में कहा था कि जंग में लड़ने के लिए फ्रंट लाइन पर 14 युवकों में से 8 युवक जा चुके है। वहीं अब उसके सहित 6 युवकों को जल्द लड़ने के लिए फ्रंट लाइन भेजा जाएंगा। इस दौरान गुरसेवक ने आर्मी में धोखे से भर्ती किए जाने को लेकर खुलासा किया है। गुरसेवक ने बताया कि स्टूडेंट वीजा पर एजेंट ने उन्हें रशिया भेजा, लेकिन बिना ट्रेनिंग के आर्मी में धोखे से उन्हें रूस आर्मी में भर्ती करवाया गया। इस दौरान युवक ने खुलासा किया है कि उनके 28 जुलाई को 14 स्टूडेंट के दिल्ली से रूस के लिए स्टूडेंट वीजा लगाए गए थे। 29 जुलाई को सभी वहां पहुंचे और युवक ने बताया कि 3 अगस्त को रशियन अनास्तिया आर्मी महिला के साथ तालमेल हुआ। कंस्टक्शन का काम देने के बहाने आर्मी में उसने सभी को भर्ती करवाया।

.

.

जिसके बाद उनका काट्रैक्ट हथियार के बल पर करवाया गया। वीडियो जारी कर भाजपा की केंद्र सरकार से अपील करते नौजवानों ने कहा कि उनको यहां से निकलवाया जाए और वापस अपने घरों तक तक पहुंचाया जाए। वहीं जालंधर के गुरसेवक सिंह ने कहा कि स्टूडेंट विजा पर वह रशिया आए थे लेकिन उन्हें जबरदस्ती बिना ट्रेनिंग के रशिया आर्मी में भर्ती किया गया है और अब उन्हें फ्रंटलाइन बॉर्डर पर जंग लड़ने भेजा जा रहा है। फोन पर जानकारी देते हुए रशिया आर्मी में फंसे मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने बताया कि इस बाबत एंबेसी को बता दिया गया है लेकिन एंबेसी द्वारा इन नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

.

गुरसेवक ने बताया Viral Video में कहा था कि हालत काफी खराब है और वह स्टूडेंट वीज़ा पर रसिया आए थे, लेकिन बिना आर्मी ट्रेनिंग के उन्हें रशिया आर्मी में भर्ती कर दिया गया और जिस महिला द्वारा उन्हें भर्ती किया गया है उसकी उन्होंने फोटो भी शेयर की है। Videos जारी कर इन नौजवानों ने बताया कि उन्होंने बिना ट्रेनिंग के ही फ्रंटलाइन बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। इन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के CM नायाब सैनी से अपील की है कि इन्हें जल्द यहां से निकलवाया जाए और भारत वापस बुलाया जाए।

spokesperson-of-the-ministry-of-external-affairs-after-the-revelations-made-by-ptb-news-on-the-matter-of-recruitment-of-indians-in-the-russian-army-viral-news

.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

PTB News द्वारा इससे पहले भी Russian Army में शामिल हुए युवकों की ख़बर प्रकाशित की गया थी व इससे पहले जालंधर के रहने वाले राहुल नाम का युवक जोकि Russian Army में जाने से मना करने पर किसी तरह से बचकर भारत लौट आया था, जिसके बाद अब विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं। सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह के काम में जुड़े जोखिमों और खतरों को हाइलाइट किया है और भारतीय नागरिकों को इस लेकर आगाह भी किया है।

spokesperson-of-the-ministry-of-external-affairs-after-the-revelations-made-by-ptb-news-on-the-matter-of-recruitment-of-indians-in-the-russian-army-viral-news

प्रवक्ता ने आगे यह भी कहा कि हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर रूसी अधिकारियों के साथ भी इस मामले को उठाया है और अनुरोध किया है कि इस प्रथा को रोका जाए और हमारे नागरिकों को रिहा किया जाए। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। उन्होंने आगे भारतीयों को विदेश में जॉब ऑफर लेने को लेकर चेताते हुए कहा, ‘हम एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी ऑफर से दूर रहने का आग्रह करते हैं, क्योंकि ये खतरों से भरा है।

.