PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर की हत्या,

world-close-to-donald-trump-founder-of-turning-point-us-and-hero-of-youth-know-about-charlie-kirk

PTB Big न्यूज़ वॉशिंगटन : अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली किर्क राष्ट्रपति ट्रंप के काफी करीबी हैं। साथ ही उन्होंने टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की। इसके अलावा उनको अमेरिकी कंजरवेटिव युवाओं का हीरो माना जाता है। आइए जानते हैं कि कौन हैं चार्ली किर्क, कैसे ट्रंप के करीबी बने? चार्ली किर्क को राष्ट्रपति ट्रंप के कट्टर दक्षिणपंथी रिपब्लिकन आंदोलन की युवा पीढ़ी का मुखर प्रवक्ता कहा जाता है।

.

साल 2020 में जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे तो किर्क ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों का समर्थन किया था। साथ ही प्रवासियों और ट्रांसजेंडरों पर हमला बोला था। किर्क अमेरिकी विवि भाषण के दौरान उनके विचारों का विरोध करने वाले छात्रों से संवाद करते थे। चार्ली किर्क जब 18 साल के थे तो उन्होंने युवा आंदोलन टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। यह रूढ़िवादियों का ऐसा समूह बन गया जिसने एक दशक में कई बार अपनी आवाज बुलंद की।

.

.

इसी समूह के युवाओं ने छह जनवरी 2021 को वॉशिंगटन में एक रैली में भाग लिया था। जो बाद में कैपिटल पर भीड़ के आक्रमण में बदल गई। इसका लक्ष्य डेमोक्रेट जो बाइडन से ट्रंप की चुनावी हार के प्रमाणीकरण को रोकना था। इसके अलावा किर्क ने टर्निंग प्वाइंट एक्शन भी शुरू किया। इसे 2024 में घर-घर जाकर मतदाता अभियान चलाने का ट्रंप ने जिम्मा सौंपा था। मूल रूप से शिकागो के उपनगरीय इलाके से ताल्लुक रखने वाले किर्क ने विवि से स्नातक की उपाधि प्राप्त नहीं की थी।

.

लेकिन किशोरावस्था से ही उन्होंने खुद को सक्रियता के लिए समर्पित कर दिया था। वे जल्द ही रिपब्लिकन हलकों में एक जाना-माना चेहरा बन गए और 2016 तक वे ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के निजी सहायक के रूप में काम कर रहे थे। किर्क का भाषण हर बार बेहद चौंकाने वाला होता था। उन्होंने कई बार श्रोताओं का अधूरे सच और षड़यंत्र से रूबरू कराया। सितंबर 2024 मे उन्होंने यह आरोप लगाया था कि हैती के अप्रवासी ओहायो में बिल्लियों और कुत्तों को खा रहे हैं।

.

.

कुछ दिनों बाद ट्रंप ने डेमोक्रेट कमला हैरिस के साथ टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान इस दावे को दोहराया। मगर इसके लिए कभी कोई सबूत नहीं था। पिछले वर्ष एक साक्षात्कार में किर्क ने कहा था कि मैं कहता हूं कि हम सच्चाई फैलाते हैं। चाली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया।

.

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। जब कर्क विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बहस कार्यक्रम में दर्शकों से सवाल ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, दूर से चली गोली उनके गले में आ लगी। Social Media पर सामने आए वीडियो में कर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उनकी हत्या पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया।