PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

पंजाब, ASI ने की 23 वर्षीय नर्स की हत्या, माननीय अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा, जाने मामला,

asi-murdered-a-23-year-old-nurse-honourable-court-sentenced-him-to-life-imprisonment-punjab

.

PTB Big News मोहाली : अदालत ने बर्खास्त एएसआई रशपाल सिंह को 23 वर्षीय नर्स नसीब कौर की हत्या और सुबूत मिटाने के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत का यह फैसला न केवल अपराधी को सजा देने वाला है बल्कि समाज में यह संदेश भी देता है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.

.

यह मामला 13 नवंबर 2022 का है, जब सोहाना गांव के तालाब के पास नसीब कौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 67 से रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रशपाल ने कुबूल किया था कि हत्या की रात वह नसीब कौर के साथ शराब पी रहा था। नसीब ज्यादा शराब पीने के बाद बेहोश हो गई थी। इस दौरान शादी का दबाव डालने पर उसने गुस्से में उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को स्कूटी पर रखकर ले गया था और तालाब के पास फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह शव ले जाते हुए कैद हुआ था।

.

23 वर्षीय नसीब कौर पंचकूला के एक प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर काम करती थी। हत्या से करीब 15 दिन पहले ही वह अबोहर से मोहाली आई थी और सोहाना में किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि रशपाल और नसीब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नसीब के मोबाइल फोन, चैट्स और सीसीटीवी फुटेज से यह रिश्ता और अपराध की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि नसीब की गला दबाकर हत्या की गई थी और उसकी गर्दन की हड्डियां टूट चुकी थीं।

.

पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि रशपाल सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसे पहले डकैती के मामले में सेवा से बर्खास्त किया गया था। उस घटना में उसने पिस्तौल के बट से एक व्यक्ति पर हमला किया था। वह पंचकूला में गैंगस्टर एनकाउंटर के दौरान गोली भी खा चुका था, जिसके बाद उसे हेड कांस्टेबल से एएसआई पद पर प्रमोट किया गया था। लेकिन इसके बावजूद उसने अपराध की राह नहीं छोड़ी और दूसरी डकैती की घटना को अंजाम दिया।

.

.

Latest News