PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में बंबीहा गैंग के शूटर व पंजाब पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, एक घायल,

clash-between-bambiha-gang-shooter-and-police-in-faridkot-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के जिला फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि शुक्रवार की सुबह के समय पुलिस मुठभेड़ के दौरान बंबीहा गैंग का शूटर घायल हो गया। आरोपी रामजोत सिंह उर्फ जोत मोगा के गांव बीड़ राऊके का रहने वाला है। उसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

.

.

शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ढिलवां के सिबियां रोड पर ले गई। वहां आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए। जुलाई में कोटकपूरा में एक कारोबारी परिवार से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। रंगदारी न मिलने पर एक सितंबर को आरोपियों ने परिवार के घर पर फायरिंग की।

.

पुलिस ने 7 सितंबर को रामजोत और उसके साथी संदीप सिंह उर्फ लवली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि यह वारदात दविंदर बंबीहा गिरोह के लक्की पटियाल, सिम्मा बहिबल और जस बहिबल के निर्देश पर की गई। हथियार जेल में बंद मलकीत सिंह ने उपलब्ध कराए थे। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

.

.