PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित 2300 गांवों की सफाई पर खर्च करेगी करोड़ों रुपए, जानें पूरा एक्शन प्लान

bhagwant-mann-government-will-spend-100-crore-rupees-for-2300-villages-affected-by-floods-big-news

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए एक बड़े राहत और सफाई अभियान का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी तो कई इलाकों से निकल गया है, लेकिन पीछे छूटी रेत और मलबे को साफ कर सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए सरकार एक व्यापक “सफाई महाअभियान” शुरू करने जा रही है।

.

.

मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि इस महाअभियान के तहत बाढ़ से प्रभावित 2300 गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर गांव में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूरों की व्यवस्था की जाएगी ताकि बाढ़ में बहकर आए मलबे और रेत को हटाया जा सके। अभियान के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। शुरुआत में हर गांव को टोकन मनी के तौर पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे और बाद में जरूरत के अनुसार और फंड जारी किया जाएगा।

.

.

सफाई का सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी और इस पूरे अभियान को 24 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बाढ़ के बाद बीमारियों के खतरे को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा प्लान तैयार किया है। सीएम मान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। इसके अलावा सभी 2300 प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।

.

जिन 500 गांवों में आम आदमी क्लीनिक हैं, वहां ये सेवाएं और मजबूत की जाएंगी तथा बाकी गांवों में पंचायत भवन या स्कूलों में कैंप स्थापित होंगे। आपातकालीन सेवाओं के लिए 550 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से 713 गांवों में लगभग 2.5 लाख पशु प्रभावित हुए हैं। उनकी देखभाल के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। हर प्रभावित गांव में पशु चिकित्सकों की एक टीम तैनात की गई है

.

.

जो पशुओं को बीमारियों से बचाने का काम करेगी। साथ ही, पशुओं के बाड़ों से मलबा और खराब हुआ चारा हटाया जाएगा और किसानों को पशुओं के लिए पोटैशियम भी मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 15 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों के सभी साझा स्थानों (सार्वजनिक जगहों) को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सामाजिक कल्याण संस्थाओं से भी इस महाअभियान में सरकार की मदद करने की अपील की।