PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

UK में सिख युवती से पहले किया गैंगरेप, फिर आरोपी बोले-अपने देश जाओ वापस,

young-sikh-woman-raped-in-uk-attack-treated-as-racially-aggravated-police-launch-manhunt

PTB Sad न्यूज़ ब्रिटेन : ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की युवती पर नस्लीय हमले और गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े रेप किया गया। यह हमला न केवल यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थीं, जिसके चलते पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है।

.

युवती ने पुलिस से बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा- अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई हक नहीं है। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद इलाके में गुस्से और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात में 2 लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक वारदात करने वाले दोनों आरोपी गौरे (अंग्रेज) ही थे।

.

.

एक संदिग्ध थोड़ा भारी शरीर और सिर मुंडा हुआ था। उसने काले रंग की स्वेटशर्ट और दस्ताने पहन रखे थे। वहीं, दूसरा संदिग्ध ग्रे रंग की चोटी वाला टॉप पहने था, जिस पर सिल्वर जिप लगी हुई थी। ये हुलिया पुलिस ने एक सीसीटीवी के आधार पर पहचाना है। इस मामले में पुलिस ने वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने का दायरा तेज कर दिया है। मामले की फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।

.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पता है इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्सा और भय पैदा कर दिया है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इस सारे घटनाक्रम को लेकर यूके सिख फेडरेशन ने इसे कड़ी निंदा की है और मामले में सरकार से तुरंत प्रभाव से एक्शन लेने के मांग की है। फेडरेशन के लीड एग्जीक्यूटिव दविंदरजीत सिंह ने कहा-

.

सभी राजनीतिक दलों से इस बर्बर हमले की सार्वजनिक निंदा करने की मांग करते हैं। साथ ही यूके में रह रहे सिखों को आगे से सतर्क रहने की मांग की है। फेडरेशन के लीड एग्जीक्यूटिव दविंदरजीत सिंह ने कहा- हमला दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुआ और अब तक किसी भी राजनेता ने इस बर्बर नस्लीय और यौन हमले की सार्वजनिक निंदा नहीं की है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल को पॉपुलिज़्म और एंटी-इमिग्रेशन राजनीति का नतीजा बताया।

.

.