PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

पढ़ाई करने रूस गए युवक को अब बंदूक थमाकर जंग लड़ा रहा है Russia, पंजाब के युवक ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार,

punjab-punjab-student-butta-singh-forced-in-russia-ukraine-war-handed-gun-instead-of-job

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा जिले का 25 साल का युवक, बुट्टा सिंह, पिछले साल अक्टूबर में स्टूडेंट वीजा लेकर रूस गया था। घरवालों ने उसकी पढ़ाई और सपनों को पूरा करने के लिए जमीन तक बेच दी। रूस में पढ़ाई के लिए इसलिए गया था ताकि वो वहां भाषा कोर्स करे और साथ में पार्ट-टाइम काम कर थोड़ा कमा भी ले। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ और परिवार को सच्चाई पता चली।

.

यह भी पढ़ें : Russian Army में भारतीयों के भर्ती होने के मामले का PTB News द्वारा किये गए खुलासों के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या दी प्रतिक्रिया,

.

वीडियो में बुट्टा सिंह और कुछ अन्य लड़के बताते दिखे कि वे पढ़ाई करने आए थे, पर धोखे से उन्हें सेना में भर्ती कर लिया गया। उन्हें बंदूक थमा दी गई और सीधा रूस-यूक्रेन युद्ध में भेज दिया गया।बुट्टा की बहन करमजीत कौर बताती हैं कि भाई से आखिरी बार 11 सितंबर को व्हाट्सऐप पर वॉइस मैसेज मिला था। उसके बाद से कोई खबर नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं, मां घर का काम और मवेशियों की देखभाल करती हैं।

.

यह भी पढ़ें : Immigration Agents का कारनामा, युवाओं को गुमराह कर Work Permit के नाम पर किया जा रहा है, Russia-Ukraine की आर्मी में भर्ती,

.

अब पूरा परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है कि किसी तरह उनका बेटा सुरक्षित वापस आए। ये कहानी अकेले बुट्टा सिंह की नहीं है। कांग्रेस नेता परगट सिंह ने दावा किया है कि उत्तर भारत से अब तक 111 युवकों को इसी तरह रूसी सेना में भर्ती किया गया है और 15 लोग लापता हो चुके हैं। हरियाणा के अंकित जांगर और विजय पूनिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई युवकों को सुरक्षा की नौकरी का लालच दिया गया। कहा गया कि तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद

यह भी पढ़ें : Travel Agents Work Permit के नाम पर चला रहे बड़ा नैक्सस, विदेश मंत्रालय से माँगा विधायक परगट सिंह ने ज़वाब,

.

2.5 लाख रुपये महीना मिलेगा। उनसे रूसी भाषा में कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाया गया। लेकिन हकीकत ये निकली कि उन्हें फौजी यूनिफॉर्म पकड़ा दी गई और कुछ दिन की ट्रेनिंग के बाद सीधा मोर्चे पर भेज दिया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद भारत सरकार ने रूस से कहा है कि भारतीय नागरिकों को सेना में भर्ती करने की प्रैक्टिस तुरंत रोकी जाए। विदेश मंत्रालय ने देशवासियों को चेतावनी भी दी है कि ऐसे किसी ऑफर में न फंसें, क्योंकि इसमें जान का सीधा खतरा है।

.

.

Latest News