PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कहावत है कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, खालिस्तानी आंतकी ने अब फिर दी धमकी, ये तीन बड़े नेता निशाने पर,

terrorist-pannu-claims-he-wrote-khalistani-slogans-in-amritsar-threatened-a-diwali-festival-blackout-and-targeted-three-prominent-leaders

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : एक कहावत है जो आपने भी सुनी होगी कि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, शायद यही उदाहरण बार-बार पेश करने में व्यस्त है खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसने अमृतसर में विवादित गतिविधियों का दावा किया है। संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि उन्होंने अमृतसर जिला कोर्ट परिसर की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखवाए और

.

.

गांधी परिवार के खिलाफ स्प्रे-पेंट से नारे भी लगाए। आंतकी पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया है कि “1984 के कातिलों को पनाह देने वाले राहुल गांधी, राजा वड़िंग और सांसद गुरजीत सिंह औजला हमारे निशाने पर हैं।” इसके अलावा, संगठन ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लिखे। आंतकी पन्नू ने आगे यह भी कहा कि वह आने वाली दिवाली पर

.

.

“अयोध्या से हरिद्वार तक ब्लैकआउट” करेंगे और 26 लाख दीयों से होने वाले कार्यक्रम को अंधेरे में बदल देंगे। उनका कहना है कि उनका निशाना दिवाली और अयोध्या पर है, जिन्हें वे “हिंदुत्व आतंकवाद” का प्रतीक मानते हैं। संगठन ने पंजाब के नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरजीत सिंह औजला को भी निशाने पर लिया है। SFJ का आरोप है कि

.

इन नेताओं ने गांधी परिवार को सिरोपा देकर 1984 के सिख नरसंहार में प्रभावित परिवारों को सम्मान दिया। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अमृतसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। SFJ की इन गतिविधियों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

.

.