PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

Russian army में धोखे से पहुंचा पंजाब का एक और युवक, 10 लाख कर्ज लेकर परिवार ने भेजा था विदेश,

ludhiana-youth-samarjit-singh-pushed-into-russia-ukraine-war-by-russian-army

परिवार ने PM से लगाई गुहार, विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से पढ़ाई और नौकरी करने Russia गया लुधियाना का 21 वर्षीय नौजवान समरजीत सिंह अब युद्ध के मैदान में फंस गया है। परिवार का आरोप है कि बेटे को झूठे बहाने से रूसी सेना में भर्ती कर मोर्चे पर भेज दिया गया है। समरजीत सिंह के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे की हर हाल में सकुशल वापसी कराई जाए।

.

यह भी पढ़ें : पढ़ाई करने रूस गए युवक को अब बंदूक थमाकर जंग लड़ा रहा है Russia, पंजाब के युवक ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार,

.

आपको बता दें कि हाल ही में Social Media पर एक Video Viral हुआ, जिसमें समरजीत सिंह सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई युवक दिखाई दे रहे हैं। सभी Russian Army की वर्दी में नजर आ रहे हैं और भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। Video में नौजवानों ने कहा कि उन्हें धोखे से Russia बुलाकर युद्ध में झोंक दिया गया है। खाना-पानी तक पर्याप्त नहीं दिया जा रहा और उनकी हालत बेहद खराब है।

.

समरजीत सिंह के पिता चरनजीत सिंह जो मोहल्ला अमरपुरी, डाबा गांव (लुधियाना) में एक छोटी किराने की दुकान चलाते हैं, का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई और काम के लिए जुलाई में Moscow (Russia) गया था। बेटे ने क्लास 12 के बाद एक्स-रे टेक्नीशियन का डिप्लोमा किया और लुधियाना के निजी अस्पतालों में नौकरी भी की। आगे पढ़ाई के लिए और बेहतर काम की तलाश में वह Russia गया, लेकिन वहां धोखे से उसे हथियार थमा दिए गए और सेना में भर्ती कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : Canada ने 80% भारतीय छात्र वीज़ा किए खारिज, जाने इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह,

.

परिवार के मुताबिक समरजीत सिंह ने 15 दिन पहले फोन कर बताया था कि उसे डॉक्टर के सहायक के रूप में Russian Army में काम करना होगा। उसने हमें Video Call पर यूनिफॉर्म पहने दिखाया। मैंने तुरंत उसे टोका और पढ़ाई पर ध्यान देने या घर लौट आने को कहा। पर उसने हमें आश्वस्त किया कि घबराने की बात नहीं है। पिता चरनजीत सिंह का कहना है कि अब पिछले एक हफ्ते से हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। फोन लगातार बंद आ रहा है। घर में मातम पसरा है।

.

गरीब परिवार के लिए यह और बड़ा सदमा है, क्योंकि बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के लिए पिता ने दस लाख रुपये कर्ज लिए और जमीन तक गिरवी रख दी। हमने सोचा था कि बेटा पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन अब उसकी जान खतरे में है। मेरी पत्नी और मां की हालत खराब है। पिता बोले कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारे बेटे को हर हाल में घर वापस लाया जाए। Viral Video में समरजीत के साथ बुटा सिंह नाम का युवक भी नजर आ रहा है, जो पंजाब का ही रहने वाला है। उनका कहना है कि वे कुल नौ लोग हैं जिन्हें धोखे से युद्ध में उतार दिया गया है।

यह भी पढ़ें : UK में सिख युवती से पहले किया गैंगरेप, फिर आरोपी बोले-अपने देश जाओ वापस,

भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह भारतीय नागरिकों को पहले ही कई बार चेतावनी दे चुका है कि Russia में किसी भी प्रकार की लुभावनी नौकरी के झांसे में न आएं। ऐसे Fake Agents युवाओं को धोखा देकर Army Join करा रहे हैं। मंत्रालय ने आगे यह भी कहा है कि Russian Government के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है ताकि भारतीय युवाओं को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकाला जा सके।

.

समरजीत के परिवार का कहना है कि अब उनकी आखिरी उम्मीद भारत सरकार से ही है। हम जानते हैं कि हमारे बेटे की जिंदगी खतरे में है। हमें सिर्फ इतना भरोसा है कि अगर सरकार सख्त कदम उठाये तो उनका बेटे को घर लाया जा सकेगा। फ़िलहाल PTB News की उन सभी नौजवानों से गुहार है कि जब तक Russia Ukraine के हालात नहीं सुधरते तब तक किसी भी Fake Travel Agent जो पंजाब सरकार या भारत सरकार से से रजिस्टर्ड ना हो उसके झांसे में ना आएं और फ़िलहाल Russia की बजाए किसी और कंट्री में पढ़ाई करने का या घूमने जाने का मन बना लें।

Latest News