PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, जिलाधीश द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता पर दिया जोर,

jalandhar-dc-dr-himanshu-agarwal-stresses-on-widespread-awareness-against-drug-abuse

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नशे के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता और नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस प्रयासों में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला प्रशासकीय परिसर में नारको कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के सहयोग से

.

.

शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे की चपेट में आने से रोका जा सके। जिलाधीश डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू की है। उन्होंने नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज, उचित काउंसलिंग, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आदि पर जोर दिया, ताकि वे दोबारा नशे की ओर न लौटें।

.

jalandhar-dc-dr-himanshu-agarwal-stresses-on-widespread-awareness-against-drug-abuse

.

इस दौरान उन्होंने गांव शेखे में नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों के नशे के तौरपर उपयोग को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग सिंथेटिक नशों के समान माना जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक नशे से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा कर सकता है।

.

उन्होंने यह भी बताया कि शेखे पुनर्वास केंद्र और विभिन्न क्लीनिकों के अलावा जालंधर और नूरमहल के सिविल अस्पतालों में दो नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिलाधीश ने जिला वासियों से जिला नशा छुड़ाओ हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सलाह और सहायता प्राप्त की जा सके। बैठक में ए.डी.सी.पी. जयंत पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

.

.