PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

5000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर को विजीलेंस ब्यूरो ने किया काबू, आरोपी रिश्वत इससे पहले ले चुका था 16,000 रुपये,

vigilance-bureau-arrested-an-assistant-sub-inspector-talwinder-singh-while-accepting-bribe-of-rs-5000-the-accused-had-previously-accepted-a-bribe-of-rs-16000

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना-ए डिवीजन, अमृतसर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तलविंदर सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को अमृतसर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई

.

.

शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि वह एक होटल की देखरेख करता है और पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज करके मोबाइल फोन और डी.वी.आर. ज़ब्त कर लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह फोन और डी.वी.आर. वापस लेने के लिए उक्त ए.एस.आई. से मिला

.

तो ए.एस.आई. ने इसके बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में 30,000 रुपये पर राज़ी हो गया। आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 16,000 रुपये नकद ले लिए और शेष 14,000 रुपये किस्तों में लेने के लिए सहमत हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद, अमृतसर रेंज की विजीलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और

.

.

ए.एस.आई. तलविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

.