PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर, रिची केपी की मौत मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो को किया गिरफ्तार,

major-action-in-ritchi-kapee-death-case-two-relatives-arrested-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की दर्दनाक मौत के मामले ने शहर में हलचल मचा दी है। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया और रिची की मौत से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जीटीबी नगर के रहने वाले शान इंटरप्राइजेज के मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है।

.

.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी प्रिंस की मदद कर रहे थे और रिची केपी की मौत से संबंधित साजिश में उनका नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों आरोपी प्रिंस के जीजा बताए जा रहे हैं। हालांकि, गुरशरण सिंह प्रिंस अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और उसके बारे में लगातार छापेमारी की जा रही है।

.

.

पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में उसकी तलाश तेज कर दी है और लोगों से भी सूचना देने की अपील की है। मामले का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा 13 सितंबर की रात माडल टाउन इलाके में हुआ। रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी प्रिंस की क्रेटा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में रिची केपी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

.

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इस दुर्घटना में केवल हादसा नहीं बल्कि किसी स्तर पर साजिश भी शामिल हो सकती है। इस कारण पुलिस ने आरोपी प्रिंस के परिवारिक संबंधियों पर भी नजर रखी और उनके खिलाफ कार्रवाई की।अधिकारियों का कहना है कि प्रिंस को जल्द पकड़ने के लिए सभी संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों से सख्त पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

.

.