PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

आज से लागू यह सारी चीजें हुईं सस्ती, देखें किस पर कितना कम हुआ GST,

gst-reduction-rates-come-into-effect-from-today-all-these-items-have-become-cheaper-see-how-much-tax-has-been-reduced-on-which-items-delhi

PTB Big न्यूज़ जालंधर : नवरात्र की शुरुआत के साथ ही उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सरकार द्वारा घोषित जीएसटी दरों में कटौती सोमवार 22 सितंबर से लागू हो गई है। अब रोजमर्रा की चीजों से लेकर गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक पहले से सस्ते मिलेंगे। सरकार ने जीएसटी सुधार के तहत अब चार की जगह केवल दो स्लैब रखे हैं। 5% और 18% का नया ढांचा लागू हो गया है। इसके साथ ही 40% का एक नया टैक्स ब्रैकेट भी तय किया गया है,

.

.

जो केवल अल्ट्रा लग्जरी वस्तुओं पर लागू होगा। खाद्यान्न, दवाइयां और रोजमर्रा की वस्तुएं पहले की तरह 5% की निचली दर पर ही रहेंगी। दूध से बने पेय पदार्थ, बिस्कुट, मक्खन, अनाज, सूखे मेवे, फलों का रस, घी, आइसक्रीम, जैम, केचप, नमकीन, पनीर, पेस्ट्री, सॉसेज और नारियल पानी जैसी चीजें अब पहले से कम दामों पर मिलेंगी। इससे आम आदमी की रसोई पर पड़ने वाला बोझ घटेगा।

.

.

यही नहीं, शैम्पू, साबुन, हेयर ऑयल, शेविंग क्रीम, टैल्कम पाउडर और फेस क्रीम जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सस्ती हो गई हैं। वहीं एसी, वॉशिंग मशीन, टीवी और डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान अब किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। सरकार ने कई आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर GST दर घटाकर केवल 5% कर दी है। इसके साथ ही दवा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि

.

वे अपने उत्पादों के MRP में संशोधन करें ताकि उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिले। सेवाओं की बात करें तो सैलून, नाई, जिम, फिटनेस सेंटर और योग सेवाओं पर भी अब कम GST लगेगा। इससे इनका उपयोग करने वाले लोगों की जेब पर भार कम होगा। वित्त मंत्री का कहना है कि नए GST सुधारों से टैक्स बोझ में बड़ी राहत मिलेगी और अनुमान है कि देश की जनता को सालाना लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

.

.