PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एजुकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक पर लगे 17 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, रखता था सभी पर बुरी नजर,

allegations-of-sexual-harassment-and-fraud-against-female-students-accused-swami-chaitanyananda-absconding

.

PTB Big News दिल्ली : दिल्ली के एक नामी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक पर वहां पढ़ाई करने वाली दर्जनों छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  इसके बाद संस्थान ने संचालन को पद से हटा दिया और इस मामले में दिल्ली पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के विरुद्ध यह केस दर्ज किया गया है। 

.

.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को श्री श्रृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पीए मुरली द्वारा पुलिस थाना वसंत कुंज नॉर्थ में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के विरुद्ध श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के अंतर्गत पीजीडीएम (प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) पाठ्यक्रम कर रही 

.

allegations of sexual harassment and fraud against female students accused swami chaitanyananda absconding

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक शिकायत मिली। जांच के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि संकाय/प्रशासक के रूप में कार्यरत

.

.

महिलाओं ने अभियुक्तों की मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें उकसाया और दबाव डाला। इसके बाद पुलिस थाना वसंत कुंज नॉर्थ में धारा 75(2)/79/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। संस्थान ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद एक बयान जारी कर पार्थ सारथी से खुद को अलग कर लिया है। 

.