PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में गूंजीं नन्ही आवाज़ें, बोले कल्पना के रंग – ‘वॉइसेज़ ऑफ वंडर’ स्टोरीटेलिंग इवेंट”

ivy-world-school-storytelling-competition

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित “वॉइसेज़ ऑफ वंडर” स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय और प्रस्तुति कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम नन्हें विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच बना, जहाँ उन्होंने कल्पनाओं को उड़ान दी और कहानियों को जीवंत कर दिया।

.

.

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना था। विद्यार्थियों ने “शून्य का महत्व”, “चींटी और टिड्डा”, “शेर और चूहा”, और “बदसूरत पेड़” जैसी प्रसिद्ध कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कई प्रतिभागियों ने पात्रों के रूप में मंच पर आकर हाव-भाव, आवाज़ और सहायक सामग्रियों का ऐसा प्रयोग किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उच्चारण, प्रस्तुति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया।

.

विजयी छात्रों को सम्मानित करते हुए वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी , तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल जी ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।इसके साथ उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कार्यक्रम प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शैक्षणिक विकास बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

.

.

.

Latest News