PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दिशा – एन इनिशिएटिव’ के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने चौथे वार्षिक अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया सम्मानित

under-disha-an-initiative-innocent-hearts-group-of-institutions-honored-students-and-teachers-at-the-4th-annual-academic-excellence-award-ceremony-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, सीएसआर प्रोजेक्ट :दिशा एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लोहारां द्वारा आयोजित चौथे वार्षिक अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में जालंधर के लगभग सत्तर स्कूलों ने भाग लिया, जहाँ कक्षा 10वीं के होनहार विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और प्राचार्यों सहित सम्मानित किया गया।

.

.

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और नटराज वंदना से हुई। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे – श्री विमल प्रकाश जैन (संस्थापक एवं चेयरमैन, आतम वाल्व्स), डॉ. मानव अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, डीएवी कॉलेज),

.

under-disha-an-initiative-innocent-hearts-group-of-institutions-honored-students-and-teachers-at-the-4th-annual-academic-excellence-award-ceremony-jalandhar

.

डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स), डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर CSR) तथा श्रीमती अराधना बौरी (एडिशनल डायरेक्टर, कॉलेजेज एंड फाइनेंस), जिन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। अकादमिक डायरेक्टर डॉ. गगनदीप कौर धंजू ने ‘दिशा – एन इनिशिएटिव’ के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक उपक्रमों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रस्तुत की।

.

.

.