PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

200 सिलेंडर फटे वहां खतरनाक-केमिकल का रिसाव, रात में एलपीजी ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर,

rajasthan-jaipur-explosion-after-hitting-truck-loaded-with-gas-cylinders

PTB Big न्यूज़ जयपुर : जयपुर में 200 सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद सुबह रेस्क्यू के दौरान टैंकर से जहरीले केमिकल का रिसाव हो गया है। पुलिस ने इसके आसपास बैरिकेडिंग करके लोगों को हटा दिया है। मंगलवार देर रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर मोखमपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी थी। इससे आग लग गई और एक-एक करके 200 सिलेंडर फट गए। टैंकर का ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया। 5 लोग घायल हो गए।

.

.

एलपीजी ट्रक के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी जल गईं। हालांकि, टैंकर में भरे ज्वलनशील केमिकल ने आग नहीं पकड़ी थी। सुबह जब इसे हटाया जा रहा था तभी इसमें से रिसाव शुरू हो गया। करीब 6 घंटे तक बंद रहे हाईवे को पुलिस ने सुबह 4.30 बजे खुलवाया। टैंकर के आग के चपेट में आने के बाद सुबह तक उस पर पानी छिड़काव किया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसमें रिसाव शुरू हो गया। टैंकर में करीब 35 हजार लीटर ज्वलनशील केमिकल भरा है। टैंकर के आग के चपेट में आने के

.

.

बाद सुबह तक उस पर पानी छिड़काव किया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसमें रिसाव शुरू हो गया। टैंकर में करीब 35 हजार लीटर ज्वलनशील केमिकल भरा है। जानकारी के अनुसार केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से जयपुर की ओर आ रहा था। महावीर ढाबे के नजदीक आरटीओ चेकिंग के डर से टैंकर ड्राइवर रामराज ने उसे ढाबे की तरफ मोड़ दिया। यहां पहले से खड़े एलपीजी ट्रक से टैंकर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी टैंकर के केबिन में आग लग गई थी।

.

.

इसी चिंगारी से एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया- मेरा ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने

.

.

के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। केमिकल के ट्रक के ड्राइवर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन एकाएक आग फैल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजमेर से किशनगढ़ होते हुए जयपुर के रास्ते पर दबाव कम करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ की तरफ होते हुए गाड़ियों को जयपुर की तरफ भेजा गया। वहीं, जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से ही टोंक रोड से डायवर्ट किया गया।