PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कोल्ड्रिफ के बाद दो और कफ सिरप में सरकार ने लगाया बैन, पाया गया इनमें भी ‘जानलेवा केमिकल’,

after-coldrif-the-government-has-banned-two-more-cough-syrups

.

PTB Big न्यूज़ गांधीनगर : मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई 20 बच्चों की दर्दनाक मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गुजरात में भी दो अन्य कफ सिरप में जानलेवा केमिकल पाए जाने से हड़कंप मच गया है। जांच में इन सिरप के सैंपल में भी वही जहरीला रसायन, डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG), खतरनाक स्तर पर पाया गया है जो

.

.

मध्य प्रदेश के बच्चों की मौत का कारण बना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल दोनों कंपनियों के विशिष्ट बैचों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग (FDCA) द्वारा 7 अक्टूबर को जारी की गई सूचना के अनुसार, ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ (Respifresh TR) और ‘रिलीफ’ (Relife) नामक कफ सिरप के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं।

.

.

‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ का निर्माण अहमदाबाद की रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स और ‘रिलीफ’ का निर्माण शेखपुर की शेप फार्मा करती है। मध्य प्रदेश FDCA ने भी आधिकारिक तौर पर इन सिरप में DEG की अत्यधिक मात्रा की पुष्टि की है। जिन बैचों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें रेस्पिफ्रेश टीआर का बैच नंबर R01GL2523 और रिलीफ कफ सिरप का बैच नंबर LSL25160 शामिल हैं। दोनों की एक्सपायरी डेट दिसंबर 2026 है।

.

.

डायएथिलीन ग्लाइकॉल एक जहरीला औद्योगिक विलायक है, जिसकी थोड़ी सी भी अधिक मात्रा शरीर में जाने पर किडनी फेल होने और मौत का कारण बन सकती है। मध्य प्रदेश की घटना के बाद देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर जांच तेज कर दी गई है। गुजरात सरकार ने सभी थोक विक्रेताओं, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों को निर्देश जारी कर इन प्रतिबंधित बैचों के स्टॉक को तुरंत रोकने और वापस करने के लिए कहा है।

.