PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में दिवाली से पहले आंतकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, ढाई किलो RDX के साथ 2 को पकड़ा,

terrorist-plot-was-foiled-in-jalandhar-before-diwali-with-two-men-arrested-with-2-5-kg-of-rdx

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस ने ढाई किलो आरडीएक्स (RDX) पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के तौर पर हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस ने इसके कब्जे से एक रिमोट भी बरामद किया है। आशंका है कि आतंकी त्योहारी सीजन में पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने वाले थे। पुलिस ने फिलहाल विस्फोटक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार

.

.

ये विस्फोटक आईएसआई समर्थित आतंकियों ने भिजवाया था। त्योहारी सीजन से पहले सतर्क पंजाब पुलिस ने आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हालांकि इस चीज को लेकर जांच चल रही है कि इस विस्फोटक से आतंकियों ने पंजाब ने किस-किस जगह को निशाना बनाना था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

.

terrorist-plot-was-foiled-in-jalandhar-before-diwali-with-two-men-arrested-with-2-5-kg-of-rdx

.

यह नेटवर्क यूके-आधारित हैंडलर निशान और आदेश के जरिए संचालित हो रहा था, जिन्हें BKI के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश मिल रहे थे। पुलिस ने जालंधर से दो आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 2.5 किलो IED (RDX) और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया। जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक एक बड़े आतंकी हमले के लिए इस्तेमाल किया जाना था। मामले में PS SSOC अमृतसर में UAPA और

.

.

एक्सप्लोसिव सबस्टेंस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल पंजाब में शांति भंग करने और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने कहा कि वह पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित ट्रांसलेशनल आतंक और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूबे में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

.