PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

बड़ी ख़बर : फिर होगा भारत बंद, प्रशासन को किसने दिया अल्टीमेटम,

mahapanchayat ultimatum bharat bandh threat chandigarh administration if no one arrest in ips puran kumar suicide case within 48 hours big news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में रविवार को सेक्टर-20 के रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति के 36 संगठनों ने महापंचायत बुलाई। महापंचायत के दौरान संगठन के तमाम नेताओं ने एक स्वर में डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। कहा जब गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। दोपहर करीब दो बजे महापंचायत शुरू हुई।

.

.

इसमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के भी कई संगठनों ने शिरकत की। करीब तीन घंटे तक चली महापंचायत के बाद चंडीगढ़ प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि चंडीगढ़ पुलिस आरोपित अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। संगठन के नेताओं ने कहा कि वह चंडीगढ़ के प्रशासक को मांगपत्र सौंपेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि अगर 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो भारत बंद का भी आह्वान किया जा सकता है।

.

mahapanchayat ultimatum bharat bandh threat chandigarh administration if no one arrest in ips puran kumar suicide case within 48 hours big news

.

वही इस आंदोलन में शामिल चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन ने शहर की सफाई बंद करने की चेतावनी दी। आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। अधिकारी का शव मोर्चरी में पिछले छह दिनों से सुरक्षित रखा गया है, लेकिन स्वजन अब तक शव पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए हैं। स्वजन के अड़ियल रवैये के कारण प्रशासन और

.

.

पुलिस की लगातार कोशिशें अब तक विफल रही हैं, जबकि पुलिस की एसआइटी को आशंका है  कि शव के अधिक समय तक रखे रहने से महत्वपूर्ण सुबूत नष्ट हो सकते हैं, जिससे पूरे केस की न्यायिक प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। सेक्टर-11 की प्राइवेट कोठी में वाई पूरन कुमार के आत्महत्या करने के बाद शव को वहां से उठाकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। उसके बाद शनिवार को स्वजन की

.

अनुमति के बिना शव को पीजीआइ की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को एसएसपी कंवरदीप कौर सुबह से लेकर दोपहर तक अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास पर मौजूद रहीं। वह पोस्टमार्टम के िलए एक औपचारिक पत्र लेकर पहुंचीं थीं जिसपर अमनीत पी कुमार के हस्ताक्षर लेने की भी कोशिश की लेकिन परिवार ने साफ इनकार कर दिया।