PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

अमेरिका में हुआ बड़ा प्लेन हादसा, पहले नियंत्रण खोकर सड़क पर आया फिर ट्रकों से हुई जोरदार टक्कर, बना आग का गोला,

america-plane-crashes-into-trucks-and-trailers-near-texas-airport-two-dead-big-news

.

PTB Big न्यूज़ वॉशिंगटन : अमेरिका के टेक्सास में रविवार को एक विमान के ट्रकों से टकरा जाने के चलते बड़ा हादसा हो गया। टेक्सास के टैरंट काउंटी में हिक्स एयरफील्ड के पास ये विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर 18 पहिया ट्रक और ट्रेलर से टकराया। इससे विमान का आग का गोला बन गया तो ट्रकों में भी आग लग गई। इस हादसे में विमान सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हिक्स एयरफील्ड टेक्सास के फोर्ट वर्थ में निजी हवाई अड्डा है।

.

.

इसी से विमान ने उड़ान भरी थी। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी हैं। फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग ने सीबीएस टेक्सास को बताया कि विमान ने 18-पहिया वाहन और ट्रेलर को टक्कर मारने से हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे पास के कैफे में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक तेज धमाका सुना। उन्होंने देखा कि एक विमान खड़े ट्रकों से टकरा गया।

.

.

इसके बाद चारों और धुएं का गुबार देखा गया। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इसके पीछे के कारणों की जांच कर रही हैं। टेक्सास में टैरंट काउंटी के फोर्ट वर्थ में हिक्स एयरफील्ड के पास हुए विमान हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विमान को ट्रकों पर गिरते हुए और आग भड़कते हुए देख सकते हैं। हादसे के काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

.

.

इस हादसे के बाद लोगों ने निजी विमानों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। अमेरिका में हालिया दिनों में निजी विमानों की गिरने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। अमेरिका में निजी विमानों का चलन देखा जाता है, जिसमें दो लोग उड़ते हैं। हालिया समय में इन विमानों के गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे इनके इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर भी एक बहस अमेरिका में देखी जा रही है।

.