PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विवादों में रहने वाले इस प्रसिद्ध अभिनेता ने दिखाया बड़ा दिल, प्रेमानंद जी महाराज को किडनी देने का किया ऐलान,

bollywood-actor-ajaz-khan-wants-to-donate-his-kidney-to-premanand-ji-maharaj

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कई स्टार्स हैं, जो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इन स्टार्स को कॉन्ट्रोवर्सी में रहना इतना ज्यादा पसंद है कि ना चाहते हुए भी ये स्टार्स सोशल मीडिया पर कोई ना कोई बखेड़ा कर ही देते हैं। हालांकि कई बार भले ही ये अच्छाई के लिए करें, लेकिन मामला उल्टा पड़ जाता है। अब आपको एजाज खान तो याद होंगे ही, वही एजाज खान जो अक्सर विवादों में रहते हैं।

.

.

अपने किसी ना किसी बयान के चलते एजाज खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। अब लीजिए एजाज खान (Ajaz Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, और इस वीडियो में एजाज खान ने किसी और के नहीं बल्कि प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के बारे में बात की है। क्या है पूरा माजरा आइए आपको बताते हैं। दरअसल एजाज खान ने हाल ही में इंस्टाग्रामा पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

.

bollywood-actor-ajaz-khan-wants-to-donate-his-kidney-to-premanand-ji-maharaj

.

इस वीडियो में एजाज खान ने प्रेमानंद जी महाराज के बारे में काफी पॉजिटिव बातें की हैं। एजाज ने कहा है कि वो अपनी एक किडनी प्रेमानंद जी महाराज को देना चाहते हैं। एजाज ने कहा कि, प्रेमानंद जी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने आज किसी भी धर्म के बारे में कुछ नहीं बोला है और ना ही कभी किसी को भड़काया है। मेरा जी करता है मैं उन्हें मिलूं, और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए, तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं।

.

.

यारों, उनके लिए दुआ करो कि ये शख्सियत 100 साल और जिएं और हिंदुस्तान का और हम सबका ला करें।’ अब एजाज खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एजाज खान अक्सर विवादों में रहते हैं। बीते दिनों ही वो अपने शो हाउस अरेस्ट के चलते काफी विवादों में रहे थे। उनके खिलाफ कई महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके वो अक्सर कुछ ना कुछ विवादास्पद बयान भी देते रहते हैं।

.

.

एजाज खान बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आए थे। वहीं प्रेमानंद जी महाराज की बात करें तो बीते दिनों ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी उनके आश्रम पहुंचे थे। जहां उन्होंने भी कुछ यही कहा था कि वो भी अपनी किडनी महाराज जी को देना चाहते हैं। आपको बता दें कि, प्रेमानंद जी महाराज ने खुद बताया था कि, उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। वो डायलिसिस पर ही रह रहे हैं। हालांकि भक्त लगातार उनके लंबी उम्र की कामना करते रहते हैं।