PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

पंजाब में गिरफ्तार किये गए DIG की पहली तस्वीर आई सामने, CBI ने घर से बरामद किया 7 करोड़ रूपये, किया गया कोर्ट में पेश,

chandigarh-dig-harcharan-bhullar-ips-cbi-arrest-with-cbi-recovered-rs-7-crore-from-the-house-and-produced-him-in-court

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो सामने आई है। CBI ने भुल्लर का चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल कराया। इस दौरान DIG ने मुंह को रुमाल बांधकर ढका हुआ था। पेंट-शर्ट पहनने के साथ हाथ में घड़ी भी पहनी थी। DIG भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को आज दोपहर तक मोहाली की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। DIG भुल्लर और कृष्नु को

.

.

CBI ने कल (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा। फिर DIG ने कारोबारी और बिचौलिए को मोहाली ऑफिस बुलाया तो CBI ने साथ जाकर DIG को भी रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को उस पर 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज फर्जी बिल-बिल्टी के सहारे दिल्ली से माल लाकर फर्नेश में बेचने के केस में चालान पेश करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी।

.

.

.

जिसकी शिकायत उसने CBI को की थी। DIG की गिरफ्तारी के बाद CBI ने उनकी चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित कोठी की तलाशी ली। जहां से अब तक 7 करोड़ कैश मिल चुका है। इसके लिए CBI को नोट गिनने की 3 मशीनें मंगानी पड़ीं। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर लिया गया है।

.

.