PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

SHO को (ACB) एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रेंज हाथों किया गिरफ्तार,

kurukshetra-psi-vinay-kumar-became-sho-first-time-anti-corruption-bureau-team-arrested-range-hand-while-accepting-a-bribe

.

.

PTB Big न्यूज़ कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े विनय कुमार को पहली बार ही SHO बनाया गया था। इससे पहले PSI विनय कुमार कुरुक्षेत्र CIA में तैनात थे। 3 महीने पहले अगस्त में ही थाना सिटी थानेसर में बतौर SHO की कमान संभाली थी। CIA-1 से उनका तबादला सिटी थाने में किया गया था। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के DFSC को थप्पड़ मारने का मामला भी इनके ही थाने में दर्ज हुआ था।

.

.

अब पुलिस विभाग ने भी उन पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। हालांकि, पहले विभागीय तौर पर मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। उधर, आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम आरोपी विनय कुमार को कोर्ट में पेश करेगी। ACB कोर्ट से उसके रिमांड की डिमांड करेगी, क्योंकि शिकायतकर्ता ने उन पर 3 लाख रुपए लेने के आरोप लगाए हैं।

.

.

इन 3 लाख रुपए की रिकवर के लिए ACB उनके रिमांड की मांग कर सकती है। PSI होने के बावजूद विनय कुमार को SHO नियुक्त किया गया था। थाना सिटी थानेसर में बतौर SHO यह उनकी पहली ही पोस्टिंग थी। इससे उनका पूरा करियर CIA-1 का रहा है। यहां वे जांच अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। शहर में क्राइम को रोकने के लिए उनको सिटी थाने की कमान दी गई थी।

.

.