PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

पंजाब सरकार नहीं दे पाई महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह तो बना डाली नई योजना,

punjab-chandigarh-ration-plan-free-oil-sugar-tea-pulses-with-wheat-punjab-government-has-not-yet-been-able-to-provide-rs-1000-per-month-to-women

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये प्रति माह देने की चुनावी गारंटी देने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अब प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के 40 लाख उन परिवारों जिन्हें प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो गेहूं दिया जाता है, उन्हें अब साथ में एक लीटर सरसों का तेल, दो किलो चीनी, एक किलो चायपत्ती, दो किलो दाल और दो सौ ग्राम हल्दी दिए जाने का विचार है।

.

.

सरकार इस योजना को अगले वर्ष लागू करने पर विचार कर रही है। योजना हर तिमाही यानी अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और दिसंबर में राशन देने की है। इसे अप्रैल, 2026 से लागू करने का विचार है। इस पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका प्रविधान मार्च में पेश होने वाले बजट में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आप संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब आएंगे और मुख्य सचिव केएपी सिन्हा योजना के संबंध में उनसे बात करेंगे।

.

.

हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि केजरीवाल पंजाब क्यों आ रहे हैं? आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को तीन सौ यूनिट निश्शुल्क बिजली सहित कई गारंटियां दी थीं। एक गारंटी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की भी थी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि चूंकि यह गारंटी पूरी होने में देरी हो गई है, इसलिए अब महिलाओं को 1,100 रुपये दिए जाएंगे। अब इस गारंटी को पूरा करने में वित्तीय संकट बाधा बन रहा है।

.

.

वित्त विभाग का अनुमान है कि अगर प्रदेश की सभी महिलाओं को 1,100-1,100 रुपये दिए जाते हैं तो खजाने पर 17 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इतनी राशि जुटाना प्रदेश सरकार के लिए आसान नहीं है, जबकि उसे कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी जुगाड़ करना पड़ रहा है। अकाली-भाजपा सरकार की राशन योजना नहीं रही सफल राशन देने की योजना वर्ष 2007 में अकाली-भाजपा सरकार ने शुरू की थी।

.

.

इसमें चार रुपये किलो आटा व 20 रुपये किलो दाल देनी थी। वह 10 वर्ष के कार्यकाल में अधिकतर योजना सही ढंग से लागू नहीं कर सकी। इस योजना से मार्कफैड, पनसप जैसी एजेंसियों पर करोड़ों का बोझ पड़ा जिससे ये आज भी उबर नहीं पाई हैं। पनसप पर 900 करोड़ रुपये कर्ज है। उसे इस कर्ज पर हर माह 5.25 करोड़ ब्याज देना पड़ रहा है। अब एक हजार करोड़ का बोझ कौन उठाएगा, इस पर अभी कुछ भी तय नहीं है।

Latest News