PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, पंजाब सरकार करने जा रही है एक और टोल प्लाजा बंद, सरकार करेगी सड़कों की देखरेख,

punjab-government-shuts-down-nakodar-jagraon-toll-plaza-jalandhar-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब वासियों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जगराओं नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला निर्धारित समय सीमा से करीब डेढ़ साल पहले लागू किया जा रहा है। पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था, लेकिन अब इसे पहले ही समाप्त कर दिया गया है। इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को कोई टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

.

.

punjab government shuts down nakodar jagraon toll plaza Jalandhar Big news

पंजाब सरकार ने कहा- आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद साढ़े 3 वर्षों में 18 टोल प्लाजा पहले ही बंद किए जा चुके थे। जगराओं नकोदर टोल इस शृंखला में 19वां टोल प्लाजा बन गया है। इस कदम से न केवल लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में भी कमी आएगी। राज्य सरकार के अनुसार पहले ये टोल प्लाजा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे।

.

.

punjab government shuts down nakodar jagraon toll plaza Jalandhar Big news

अब इन सड़कों की देखरेख और रखरखाव सरकार के अधीन रहेगा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले 18 टोल प्लाजा से सरकार को हर साल लगभग 222 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता था। सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुविधा, सुगम यातायात और राज्य में विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

.

.

.