PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

‘पंजाब को BJP नेतृत्व की आवश्यकता’, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा 2027 चुनाव में विकास और रोजगार होगा बड़ा मुद्दा,

punjab-faridkot-needs-bjp-leadership-says-captain-amarinder-singh-development-and-employment-will-be-the-issues-in-the-2027-elections

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब को इस समय भाजपा के नेतृत्व की आवश्यकता है और लोगों को भी लगने लगा है कि राज्य को इस समय भाजपा की आवश्यकता है। यह विचार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फरीदकोट के आफिसर्स क्लब में अपने पूर्व ओएसडी संदीप सिंह सन्नी बराड़ को भाजपा में शामिल करने के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि

.

.

पंजाब के लोगों को बदलाव की असलियत समझ आ चुकी है और यही कारण है कि लोग सोचने लगे हैं कि पंजाब को इस समय भाजपा की आवश्यकता है। क्योंकि पंडित नेहरू से लेकर अब तक नरेंद्र मोदी देश के बेस्ट प्रधानमंत्री हैं और विश्व भर में देश की एक अलग तस्वीर बनाई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश विकास की राह पर अग्रसर है। यही कारण है कि वर्तमान समय में पंजाब को भाजपा के नेतृत्व की आवश्यकता है। गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे पहले भी

.

.

कह चुके हैं कि भाजपा को गठबंधन करना चाहिए। लेकिन उनके जो तीन महीने पहले विचार थे वह बदल चुके हैं। वर्तमान में स्थिति बदलती जा रही है और उस स्थिति की ओर बढ़ रही है जहां भाजपा अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। बाकी चुनाव के नजदीक आकर तस्वीर और साफ होगी। नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान नशा भेज कर पंजाब को बर्बाद करना चाहता है। क्योंकि पंजाब कमजोर होगा तो पाकिस्तान स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगा। 

.

.

क्यों देश की सेना में आठ प्रतिशत जवान पंजाब से हैं। 2027 के चुनावों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मुद्दा सिर्फ रोजगार और विकास होगा। वे पंजाब से नशा व गैंग्स्टर वाद आदि खत्म करना चाहते हैं। ताकि पंजाब के खुशहाल राज्य बन सके। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। पंजाब चाह रहा है कि पंजाब विकास की ओर बढ़े तथा पंजाब में अमन, शांति व भाईचारे का माहौल हो। पंजाब चाह रहा है कि

.

.

पंजाब में गैंग्स्टर वाद की जगह कानून का राज हो। पंजाबवासी आज भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को को याद करते हैं क्योंकि जब वे मुख्यमंत्री थे तो पंजाब में गैंग्स्टरों का राज नहीं था, जेलों से उनकी इंटरव्यू नहीं होती थी, उस समय दिन-दहाड़े गोलियां नहीं चलती थीं। उनके राज में व्यापारी और उद्योपति स्वयं को सुरक्षित महसूस करता था। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को कर्जमुक्त कर सकती है और कानून का राज ला सकती है। हम पंजाब के लिए लोगों के लिए राजनीति करना चाहते हैं।