PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा,

notorious-gangster-jaggu-bhagwanpuria-sent-to-3-day-police-remand-by-court-batala-police

PTB Big न्यूज़ बटाला : कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर पुलिस ने बटाला कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने भगवानपुरिया को देर रात असम जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत पंजाब लाया। अमृतसर एयरपोर्ट पर उसे भारी सुरक्षा के बीच सीधे कोर्ट तक पहुंचाया गया।

.

भगवानपुरिया पर पंजाब में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खासतौर पर डबल मर्डर केस में उसकी कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे, ताकि गिरफ्तारी और ट्रांसफर प्रक्रिया में किसी तरह की चूक न हो। इस बीच, जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि उनके जीवन पर गंभीर खतरा है और पुलिस या विरोशी गैंगस्टर उनपर हमला कर सकते हैं।

.

.

जग्गू ने अदालत से सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की मांग की है। इसमें हिरासत के दौरान हथकड़ी और बेड़ियाँ लगाने, CCTV निगरानी वाले क्षेत्र में रखने और सभी गतिविधियों को वीडियो रिकॉर्ड करने की मांग शामिल है। जग्गू के अनुसार, 26 जून 2025 को उनकी माँ हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उनके खिलाफ साजिश का अहम सबूत भी मानी जा रही है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से स्थिति रिपोर्ट माँगी है।

.

.

जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गाँव के रहने वाले हैं। उनका नाम 2014 में ध्यानपुर गाँव में हुई हत्या के मामले में सुर्खियों में आया। 2015 में पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और 23 मार्च 2025 को असम की सिलचर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। भगवानपुरिया के खिलाफ पंजाब और अन्य राज्यों में 128 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनके अपराध में हथियार नेटवर्क चलाना, नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली शामिल हैं।

.

.

कुछ प्रमुख घटनाओं में 3 अगस्त 2021 को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की अस्पताल में गोली मारकर हत्या और 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस गैंग को शूटर, हथियार और वाहन मुहैया कराना शामिल है। जग्गू भगवानपुरिया का अमृतसर में यह पहला दौरा न केवल पुलिस पूछताछ के लिए अहम है, बल्कि यह इस साल की सबसे बड़ी गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

.

Latest News