PTB News

Latest news
BJP से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं घर वापसी, पूर्व CM ने बताई बात सांसद ढेसी ने की ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिण पंथी पार्टियों... CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों ... पुलिस ने पकड़ा हाइटेक ड्रग सिंडिकेट, जालंधर से हिमाचल तक फैला था नेटवर्क, 16 को किया गिरफ्तार, ऐसे च... सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; त... होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि...

पंजाब, 11 साल के आरव की जिद से निकला दिवाली बंपर, खुली किस्मत,

punjab-ludhiana-11-year-old-child-aarav-win-punjab-state-diwali-bumper-lottery-2025

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : होशियारपुर से हैबोवाल एरिया में रहने वाले मामा के घर आए 11 साल के आरव ने जिद कर लाटरी का टिकट खरीदा। परिवार वालों ने उसे बार बार मना किया कि यह कोई अच्छा काम नहीं है। मगर वह नहीं माना। उसकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा था। जिद कर ली गई लाटरी की टिकट से उसका अब एक करोड़ का इनाम निकल आया है और वह छोटी उम्र में ही करोड़पति बन गया है।

.

.

हालांकि 11 करोड़ का बंपर इनाम बठिंडा के नाम रहा। आरव के करोड़पति बनने के बाद परिवार में इतनी खुशी आई कि वह दुकान के बाहर ही ढोल नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डालने लगे। आरव मूल रुप से होशियारपुर का रहने वाला है और हैबोवाल एरिया में प्रापर्टी का काम करने वाले अपने मामा करण के घर रहने के लिए आया हुआ था। रास्ते में जाते समय उसने अपने मामा से लाटरी का टिकट लेने की जिद की। परिवार वालों ने मना किया कि यह अच्छा खेल नहीं होता,

.

.

लेकिन आरव नहीं हटा और टिकट लेकर ही माना। यह दुकान का आखिरी टिकट था। अब इसका रिजल्ट घोषित हुआ तो आरव के नाम के टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला। आरव के मामा करण ने बताया कि दिवाली से पहले पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी शुरू हुई थी। दिवाली से पहले वह आरव के साथ बाजार गया था। यहां लाटरी की दुकान पर भीड़ देख आरव जिद करके कहा कि मामू, लॉटरी डालनी है।

.

.

करण ने बताया कि आरव की जिद पर हम घंटाघर पर आए और गांधी ब्रदर्स से पांच लॉटरी ली। यह दुकान की आखिरी लॉटरी थी। शुक्रवार की रात 8 बजे यूट्यूब पर लॉटरी के ड्रा के बाद विजेताओं के टिकट नंबर अनाउंस किए गए। उन्होंने भी अपने टिकट का नंबर मिलाया। पता चला कि आरव के नाम से खरीदे गए टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला है।

.

.

करण ने बताया कि जैसे ही लॉटरी निकलने का पता चला, परिजन खुशी से झूम उठे। दुकान के बाहर ढोल बजाया गया और आस-पड़ोस में मिठाइयां बांटी गईं। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी के ड्रॉ में इस बार कुल 36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की इनामी राशि वितरित की गई। इस बंपर में कुल 18,84,939 टिकट बेचे गए थे। लुधियाना, पटियाला, और जालंधर में भी छोटे-बड़े इनामों की बौछार हुई है।

Latest News