PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर, लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित

under-the-chairmanship-of-district-head-aarti-sachdeva-the-monthly-meeting-of-laghu-udyog-bharti-women-unit-was-held-at-hotel-ramada-onkor-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : लघु उद्योग भारती महिला इकाई कीं मासिक बैठक आयोजन आज यानि गुरवार को जालंधर के प्रसिद्ध होटल रमाडा औंकोर {Hotel Ramada Onkor Jalandhar} में ज़िला प्रमुख आरती सचदेवा {Chairmanship of District Head Aarti Sachdeva} की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित करने तथा भगवान विश्वकर्मा और भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने से किया गया। बैठक का संचालन महासचिव रमनप्रीत जज द्वारा किया गया।

.

.

इस दौरान पंजाब उपाध्यक्ष तथा प्रभारी प्रदेश महिला कार्य सीमा धूमल {Punjab Vice President and Incharge State Women Affairs Seema Dhumal} विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस दौरान उन्होंने जालंधर की महिला इकाई की मासिक बैठकों की निरंतरता पर बधाई दी तथा LEAP (लघु उद्योग भारती ई व्यापार एडवांसड प्लेटफ़ार्म) के विषय पर महिला इकाई सदस्यों को अवगत कराया और इस मंच (platform) पर अपने उत्पादों को प्रकाशित (upload) करने के लाभ बताए।

.

.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि LEAP (LUB E-Vyapar Advanced Platform) लघु उद्योग भारती का डिजिटल प्लेटफॉर्म जो MSME इकाइयों को जोड़ता है और नए व्यापारिक अवसर प्रदान करता है। LEAP की प्रमुख सुविधाएँ, जिनमें लीड जनरेशन – नए ग्राहक और व्यापारिक अवसर, साथ ही डिजिटल बिज़नेस शो-रूम – अपने उत्पाद और सेवाएँ ऑनलाइन प्रदर्शित करें। प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप – डिजिटल विकास और व्यवसाय वृद्धि के लिए मार्गदर्शन करना मुख्य हैं। जिसकी वेबसाइट: https://leap.lubindia.com है।

.

.

इस बैठक के दौरान जिला कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष रूबी बुद्धिराजा, सह महासचिव नीतू नंदा, रश्मि, रजनी अग्रवाल, नोनी कत्याल, मोना लूधरा, ऋतु चोपड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे। वहीं आरती सचदेवा ने सदस्यों की सक्रियता और सीमा धूमल के मार्गदर्शन पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वहीं इस बैठक का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

.