PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में Woodland Shoes बनाने वाली Speedways Tyre Trade Company में दिल्ली हाईकोर्ट की गठित टीम ने रेड की। दोपहर डेढ़ बजे की गई रेड रात पौने 8 बजे तक जारी थी। रेड करने पहुंची टीम में शामिल एडवोकेट गौतम ने दावा किया कि जालंधर की कंपनी के साथ वुडलैंड {Woodland Shoes} की प्रोडक्शन को लेकर कॉन्ट्रैक्ट था। ये 2019 में खत्म हो गया, लेकिन कंपनी ने प्रोडक्शन जारी रखा। आज रेड में यहां से 2200 जोड़ी जूते मिले हैं,
. .इन पर वुडलैंड {Woodland} का मार्का लगा पाया गया है। इसके अलावा करीब 7 हजार जोड़ी जूते ऐसे मिले जो अभी तैयार किए जाने थे। ये जूता जालंधर के सुच्ची पिंड में चल रही है। वुडलैंड कंपनी {Woodland Company} से पहुंचे कर्मचारी ने बताया कि काफी समय से यहां कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी जूते बनाए जा रहे थे। शिकायत मिली थी कि इन पर उनकी कंपनी का मार्का भी लगाया जा रहा है। इस मामले की सूचना संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को दी गई।
. .रामामंडी की पुलिस ने सुच्ची पिंड में कंपनी पर रेड करके भारी मात्रा में वुडलैंड {Woodland Fake Shoes} के नकली जूते बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह (Speedways Tyre Trade Company Jalandhar Owner Harpreet Singh )के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुच्ची पिंड में वुडलैंड के नकली जूते {Woodland Fake Shoes} बनाने के मामले में कंपनी पर सर्वे अभी भी जारी है।
.वुडलैंड कंपनी के प्रोडक्शन के वाइस प्रेसिडेंट, एडवोकेट और दिल्ली कमिश्नर ने जालंधर पुलिस के साझे ऑपरेशन के दाैरान ये कार्रवाई की। कंपनी के प्रोडक्शन के वाइस प्रेसिडेंट विजय गौतम {Vijay Gautam Vice President of Production Woodland Company} ने बताया कि वुडलैंड {Woodland Company} के साथ 2019 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। लेकिन उसके बावजूद जालंधर की Speedways Tyre Trade Company जूते तैयार कर रही थी।
. .इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर दिल्ली कमिश्नर ने जालंधर पुलिस के साथ मिलकर इस फैक्ट्री में रेड की। उन्होंने बताया कि अब तक 2200 से अधिक जोड़ी जूते बरामद किए गए, जो बिना सहमति के बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही रॉ मटीरियल की करीब 7 हजार जोड़ी मिली है। गौतम ने बताया कि कार्रवाई देर रात तक चल सकती है।
.वहीं रामामंडी की पुलिस के प्रभारी मनजिंदर सिंह बस्सी {Manjinder Singh Bassi SHO Rama Mandi Police Station} ने मीडिया को बताया कि Woodland Shoes Company के कर्मचारी Factory में जाँच करने के लिए आए हैं। उनको चेकिंग के आदेश थे। शूज नकली हैं या असली ये उन्हें नहीं पता। इस कंपनी के पास पहले वुडलैंड के जूते बनाने का कान्ट्रैक्ट था, जो अब खत्म हो चुका है।

















































