PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

देश के सबसे बड़े अस्पताल में पिछले पांच महीनों से फर्जी डॉक्टर बन कर घूम रहा था एक शक्श, ओर…?

PTB न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के एम्स में एक फर्जी डॉक्टर पकड़े जाने का मामला सामना आया है. जो पिछले पांच महीनों से वहां खुद को डॉक्टर बता कर अलग-अलग डिपार्टमेंट में घूमता रहता था / इस शख्स का नाम शख्स अदनान खुर्रम है / आरडीए को शक हुआ कि ये आईएसआई का एजेंट हो सकता है और किसी बड़े ऑपरेशन के हिस्सा हो सकता है इसके बाद अदनान खुर्रम को पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया /

[smartslider3 slider=7]

फर्जी डॉक्टर बनकर घूमने वाला अदनान डॉक्टरों की मीटिंग, डिस्कशन में बढ चढ़ कर हिस्सा लेता था / जिसकी वजह से बाकी डॉक्टरों को भी ये लगने लगा था कि ये वाकई डॉक्टर है / डॉक्टरों का कहना है कि वह हमेशा सफेद कोट और स्टेथेस्कोप गले पर टांगे परिसर में टहलता दिखता था / इस वजह से किसी को उस पर कभी भी शक नहीं होता था /

[smartslider3 slider=8]

पुलिस का कहना है कि खुर्रम मूल रूप से बिहार का रहने वाला है पर उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है / मामले का खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है / बताया जा रहा है कि खुर्रम को एक मैराथन के दौरान पकड़ा गया जब कुछ डॉक्टरों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने उससे सवाल पूछे. वह डॉक्टरों के सवालों के जवाब नहीं दे सका /