PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

एचएमवी में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के स्वागत हेतु अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन,

hmv-organized-a-welcome-party-in-the-honor-of-newly-appointed-principal-dr-ekta-khosla

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय परिवार के टीचिंग एवं नान-टीचिंग सदस्यों की ओर से नवनियुक्त प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के स्वागत हेतु अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने एचएमवी परिवार की ओर से डॉ. एकता खोसला का स्वागत किया और कहा कि प्राचार्या डॉ. खोसला के मार्गदर्शन में एचएमवी निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

.

.

डॉ. खोसला एक कुशल प्रबंधक, संतुलित व्यक्तित्व और एक उत्कृष्ट शिक्षिका हैं। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, स्टाफ सेक्रेटरी श्रीमती कुलजीत कौर और ज्वाइंट स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. सलोनी शर्मा ने प्राचार्या डॉ. एकता खोसला को ग्रीन प्लांटर भेंट किया। फैकल्टी इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा, डॉ. आशमीन, श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. संगीता अरोड़ा, डॉ. राखी और डॉ. ममता ने भी डॉ. खोसला को ग्रीन प्लांटर भेंट किया।

.

डॉ. रमनीता सैनी शारदा, डॉ. गगनदीप, डॉ. शालू बत्तरा, श्रीमती बीनू गुप्ता, श्री जगजीत भाटिया, श्री गुरमीत सिंह, डॉ. मीनू तलवाड़, सुपरिटेंडेंट श्री पंकज ज्योति, श्री रवि मैनी और श्रीमती सीमा जोशी ने भी उनका स्वागत किया। डॉ. नवरूप कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. खोसला को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और एक कविता भी प्रस्तुत की। डॉ. ममता ने कहा कि डॉ. खोसला के व्यक्तित्व में संवेदनशीलता और समर्पण जैसे अनेक गुण हैं।

श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. हरप्रीत सिंह और डॉ. गगनदीप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें पूरी लगन से काम करने का आश्वासन दिया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सर्वप्रथम इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि एचएमवी में वापिस आकर वह स्वयं में गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एचएमवी को उत्तरी भारत के सर्वोच्च संस्थान के रूप में जाना जाता है।

.

एचएमवी महात्मा हंसराज जी, महर्षि दयानंद जी और डीएवीसीएमसी अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी जी का स्वप्न है और उसी स्वप्न को और अधिक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए हम सभी टीम एचएमवी के रूप में इस संस्थान को पूरे देश का सर्वोच्च संस्थान बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर संगीत विभाग ने गुलदस्ता के रूप में गीत प्रस्तुत किए। डॉ. सलोनी शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और एचएमवी परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

.

.