PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

जालंधर के प्रसिद्ध ढाबे में पड़ी रेड, 3 करोड़ रूपये कैश हुआ बरामद, करोड़ों की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स हुए बरामद,

jalandhar-central-gst-raid-aggarwal-dhaba-3-crore-cash-seized-with-property-documents

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सबसे प्रसिद्ध ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं मीडिया के बंधुओं को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़िया सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं।

.

jalandhar central gst raid aggarwal dhaba 3 crore cash seized with Property Documents

.

यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर आज यानि मंगलवार की सुबह सेंट्रल GST विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।

.

.

अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। इस दौरान यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं।

.

jalandhar central gst raid aggarwal dhaba 3 crore cash seized with Property Documents

.

उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे। जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे अग्रवाल ढाबे पर टीम पहुंची, अब तक की जांच में करीब 3 करोड़ रुपए कैश मिला है, सारा कैश इनके रेसिडेंस से ही मिला है। इसके अलावा घर से कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही एक 2 मोबाइल भी सील किए हैं, बुधवार को इनकी जांच की जाएगी।

.