PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शेयर मार्किट में देखने को मिली तेजी, IT के शेयस चढ़े, निवेशकों की वेल्थ करोड़ों में बढ़ी,

business-stock-market-bse-sensex-nse-nifty-26-november-2025-share-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में आज यानी 26 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 900 अंक (1.10%) से ज्यादा की तेजी के साथ 85,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक (1.15%) की तेजी है, ये 26,150 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की वेल्थ में लगभग ₹5 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

.

.

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के ₹469 लाख करोड़ था। ये आज के कारोबार में बढ़कर करीब ₹474 लाख करोड़ हो गया है। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।

.

.

इस बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट ने भारतीय इक्विटी को सपोर्ट दिया और निचले स्तरों पर ताजा खरीदारी को प्रोत्साहित किया। एक और महत्वपूर्ण पॉजिटिव ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नया उत्साह है। बाजार में तेजी की दूसरी वजह शॉर्ट कवरिंग को माना जा रहा हैं। बीते तीन सेशन में शेयर बाजार में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है इसी वजह से शॉर्ट कवरिंग आई है।

.

business-stock-market-bse-sensex-nse-nifty-26-november-2025-share-market

.

25 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹62,746 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स को 4,900 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।

.

.

यह देश की पहली एआई-केंद्रित लिस्टिंग होगी। इससे निवेशकों को बढ़ते एआई सेक्टर में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। कंपनी IPO से जुटाई रकम का उपयोग कर्ज चुकाने, नए दफ्तर बनाने और रिसर्च एवं डेवलपमेंट में करेगी। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का शेयर NSE और BSE पर 12.50% ऊपर 135 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 120 रुपए था। इसका IPO 19 नवंबर से 21 नवंबर तक ओपन था।