PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

एक हज़ार से अधिक कुत्तों की नसबंदी, जालंधर के वार्ड नं. 10 और 11 में स्टर्लाइज़ेशन प्रोजेक्ट हुआ पूरा : डीसी जालंधर

Jalandhar completes sterilization of over 1,000 stray dogs in wards 10 and 11. DC Jalandhar Himanshu Aggarwal

PTB City न्यूज़ जालंधर : नगर निगम द्वारा पिछले कुछ महीनों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) प्रोग्राम के तहत वार्ड 10 और 11 में आवारा कुत्तों की स्टर्लाइज़ेशन सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यहां ज़िला प्रशासकीय परिसर में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एस.पी.सी.ए.) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पशुओं और नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

.

.

डा. अग्रवाल ने बताया कि दोनों वार्डों में कुल 1,017 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई है। यह मुहिम अब वार्ड 8 और 9 में शुरू कर दी गई है और प्रशासन का उद्देश्य आवारा कुत्तों की आबादी का प्रभावी प्रबंधन करने के लिए इस कार्यक्रम को शहर के हर वार्ड में लागू करना है। साथ ही, डिप्टी कमिश्नर ने शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की।

.

.

उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में 70 से अधिक बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा गया है, जिससे यात्रियों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, खासकर आने वाले कोहरे के मौसम में। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को करतारपुर गौशाला में लंबित कार्यों और कन्नियां कलां गौशाला के विस्तार में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। 

.

.

डा. अग्रवाल ने पी.एस.पी.सी.एल., तेल कंपनियों और आबकारी विभाग को गौशालाओं के उचित रख-रखाव के लिए स्थानीय प्राधिकरण को गौ-सेस समय पर जमा करवाने के निर्देश दिए। डेयरी किसानों से एस.पी.सी.ए. का लाइफ़ मेंबर बनने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उनसे बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ने के बजाय प्रशासन द्वारा संचालित गौशालाओं को सौंपने की भी अपील की।

.

.

उन्होंने आगे कहा कि ज़िला प्रशासन की व्हाट्सएप एक्शन हेल्पलाइन 96462-22555 पर बेसहारा पशुओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है और जनता को समय पर सहायता के लिए हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Latest News