PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने रचा इतिहास, छात्र एकमवीर बने साइंस स्टेट चैम्पियन, प्रिंसिपल व शिक्षकों को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

British Olivia School Science Champion

PTB News “शिक्षा” : भारत भर के लाखों छात्रों के बीच आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया साइंस ओलंपियाड में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने असाधारण सफलता दर्ज करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि देश में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ते स्कूलों में इसका नाम शीर्ष स्थान पर है। विद्यालय के मेधावी छात्र एकमवीर ने विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैम्पियनशिप अवॉर्ड अपने नाम किया—जो कि पूरे राज्य में प्रति विषय केवल एक ही छात्र को प्रदान किया जाता है।

इतनी विशाल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर एकमवीर ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उसने विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में स्कूल ने लहराया परचम सम्मान समारोह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, में देशभर के विजेता छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस दौरान ब्रिटिश ओलिविया स्कूल को कई श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

British Olivia School creates history as student Ekamveer wins the Science State Champion title The principal also receive national honors

छात्र एकमवीर को मिला स्टेट साइंस चैम्पियन अवॉर्ड , प्रिंसिपल डॉ. सुमन बाला डडवाल को मिला गोल्डन प्रिंसिपल अवॉर्ड, शिक्षिका नवनीत कौर को टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड। एक ही मंच पर तीन बड़े राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने यह प्रमाणित कर दिया कि शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और परिणाम—चारों मोर्चों पर वह प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अग्रणी संस्थानों में शामिल है।

British Olivia School Science Champion

चेयरमैन विजय मैनी ने कहा कि यह देश स्तर पर ब्रिटिश ओलिविया की पहचान है, एकमवीर की उपलब्धि इस बात का सबूत है कि हमारी शैक्षणिक नीति और अनुसंधान आधारित सीखने की पद्धति भारत के किसी भी बड़े शिक्षा संस्थान से कम नहीं। हमारा स्कूल पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। डायरेक्टर मोनिका मैनी ने कहा जब लाखों प्रतिभागियों में से हमारे विद्यालय का छात्र शीर्ष पर आता है,

तो यह सिर्फ जीत नहीं बल्कि राष्ट्रीय पटल पर ब्रिटिश ओलिविया की मजबूत उपस्थिति का ऐलान है। यह गौरव हर विद्यार्थी और हर परिवार का है। प्रधानाचार्या डॉ. सुमन बाला डडवाल ने कहा एकमवीर ने साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और मजबूत इच्छाशक्ति छात्रों को किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकती है। यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।

British Olivia School creates history as student Ekamveer wins the Science State Champion title The principal also receive national honors

विद्यालय में जश्न का माहौल हैं कि पूरे भारत में बढ़ी स्कूल की प्रतिष्ठा एकमवीर की इस उपलब्धि ने ब्रिटिश ओलिविया स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। अभिभावक, छात्र और शिक्षक सभी इसे विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं। इस जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि ब्रिटिश ओलिविया स्कूल सिर्फ पंजाब नहीं, बल्कि भारत के उन चुनिंदा स्कूलों में शामिल हो चुका है जो शिक्षा, प्रतिभा और नेतृत्व—तीनों में देश को नई दिशा दे रहे हैं।