PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्राप्त किए ‘तीन स्वर्ण पदक,’

HMV Shines at Khelo India University Games

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्रा नीया सेबास्टियन ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा व अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल एचएमवी का नाम रोशन किया बल्कि भारतीय साइक्लिंग के क्षेत्र में एक नई उम्मीद भी जगाई। नीया सेबास्टियन ने इस प्रतियोगिता में टीम स्प्रिंट, इंडिविजुअल स्प्रिंट और केइरिन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

.

.

नीया सेबास्टियन ने युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल स्थापित की है। पहले भी नीया सेबास्टियन ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए अपनी विलक्षणता का परिचय दिया है। उसने एशियन चैंपियनशिप-2024 में टीम स्प्रिंट में स्वर्ण पदक, वल्र्ड चैंपियनशिप-2024 में छठा स्थान व नेशनल चैंपियनशिप-2024 में टीम स्प्रिंट में तृतीय स्थान, इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल कर सदैव एच.एम.वी. का नाम बुलंदियों तक पहुँचाया है।

.

HMV Shines at Khelo India University Games

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने उसकी इस उपलब्धि पर उसे व स्पोर्ट्स टीम को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि यह सफलता नीया सेबास्टियन की सख्त मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उसकी यह जीत महाविद्यालय व देश दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्राचार्या जी ने आशा व्यक्त की कि नीया सेबास्टियन भविष्य में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी एवं संस्थान नीया की इस उपलब्धि के लिए गौरवान्वित है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स विभाग से डॉ. रमनदीप कौर व सुश्री प्रगति ने भी नीया सेबास्टियन को उसकी उपलब्धि पर बधाई व शुभाषीश दिया।

.

.

Niya Sebastain three gold medals

.