PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, कांग्रेस सांसद ने भेजा नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस,

Randhawa Sends Legal Notice to Dr. Navjot Kaur Sidhu

.

.

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि रंधावा के गैंगस्टरों के साथ लिंक हैं। रंधावा ने राजस्थान में पैसे लेकर टिकटें बेचीं और कांग्रेस को हरा दिया। इस पर रंधावा ने लीगल नोटिस भेजकर कहा कि 7 दिन के अंदर माफी मांगो वर्ना वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

.

.

वहीं नवजोत कौर के बयानों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कौर ने पहले 500 करोड़ रुपए की अटैची से मुख्यमंत्री बनने की बात कहकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस हाईकमान में हलचल मचा दी। जब कांग्रेसियों ने उनको निशाना बनाया तो उन्होंने प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग से लेकर बाजवा, रंधावा और चन्नी को भी लपेट दिया।

.

.

उन्होंने टिकट बेचने से लेकर कांग्रेस को बर्बाद करने तक के आरोप लगा दिए। यह भी कहा कि ये भाजपा और सीएम भगवंत मान की चप्पलें चाटते हैं। सिद्धू प्रधान थे तो नंगे पैर आए और फिर पीठ में छुरा मारा। हालांकि सोमवार को शाम होते-होते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया लेकिन बाहर नहीं निकाल पाई। इस रिपोर्ट में जानिए, नवजोत कौर सिद्धू के वह बयान, जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

.

.