PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश के DGP ने पुलिस कर्मियों को दिए सख्त आदेश, नहीं मैंने पर होगी सख्त कारवाई, जाने मामला,

himachal dgp ashok tiwari bans police reels in uniform

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पुलिस कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते और अनुचित उपयोग को देखते हुए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू कर दी है। नई SOP के तहत वर्दी में किसी भी प्रकार की रील, वीडियो, फोटो या मनोरंजन आधारित कंटेंट पोस्ट करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। SOP में स्पष्ट किया कि ऐसे पोस्ट न केवल पुलिस की पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाते हैं,

.

.

बल्कि कई बार पहचान और लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी भी उजागर कर देते हैं। SOP के अनुसार, पुलिस वर्दी में डांस वीडियो, एक्टिंग क्लिप, फनी रील, निजी प्रचार, धार्मिक या राजनीतिक प्रकृति की पोस्ट किसी भी प्रकार की सामग्री साझा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग का कहना है कि वर्दी में ऐसी गतिविधियां पुलिस अनुशासन और पेशेवर आचरण के विपरीत हैं। पुलिस विभाग बीते साल भी ऐसे निर्देश दे चुका है। इस बार फिर से दिए गए है।

.

.

पुलिस कर्मियों को अपने निजी सोशल मीडिया खातों पर केस विवरण, जांच की स्थिति, पीड़ित या आरोपी की पहचान, ड्यूटी स्थान या विभागीय निर्णयों से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं करने का निर्देश दिए गए है। ऐसी पोस्ट से गोपनीय सूचनाओं के लीक होने और जांच प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। नई SOP में यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सरकारी दस्तावेज, आदेश,

.

.

नोटशीट या विभागीय संदेश सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेगा। इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा और इसके लिए कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान, प्रेस नोट या जन-जागरूकता से जुड़े संदेश वही अधिकारी जारी कर सकेंगे जिन्हें मुख्यालय की ओर से लिखित अनुमति प्राप्त है। विभाग का उद्देश्य जनता तक सही, प्रमाणित और नियंत्रित सूचना पहुंचाना है।

.

SOP तोड़ने वालों के खिलाफ विभागीय जांच, निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने, पदावनति और जरूरत पड़ने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है। यदि किसी मामले में आपराधिक पहलू भी पाया गया, तो संबंधित कर्मी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मुख्यालय ने जिला पुलिस अधीक्षकों और यूनिट प्रमुखों को SOP के सख्त अनुपालन का निर्देश दिया है। थानेदारों को नियमित समीक्षा,

.

कर्मचारियों को जागरूक करने और किसी भी लापरवाही की तुरंत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के लिए अलग तंत्र भी विकसित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने सभी इकाइयों को आदेश दिया है कि नई SOP को गंभीरता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदाराना उपयोग पुलिस की छवि को मजबूत करेगा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है।

Latest News