PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. ने कला प्रदर्शनी में प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि,

hmv-shines-at-punjab-state-art-exhibition-2025

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के फाईन आटर््स विभाग ने के.टी. कला संग्राहलय, अमृतसर द्वारा आयोजित पंजाब स्टेट आर्ट एग्जिबिशन-2025 में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देकर एचएमवी को गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में पंजाब भर से लगभग 500 कलाकारों ने प्रतिभागिता की तथा विभिन्न कला विधाओं में अपनी उत्कृष्टता प्रस्तुत की।

.

.

प्रदर्शनी में प्रोफेशनल श्रेणी एवं नवोदित कलाकार श्रेणी सहित फोटोग्रााफी, ड्राइंग, पेंटिंग, स्कल्पचर एवं प्रिंटमेकिंग की पांच विधाएं शामिल रहीं। प्रत्येक श्रेणी में श्रेष्ठ कलाकारों को नकद राशि व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार, प्रोफेसर फाइन आर्ट्स को ड्राइंग श्रेणी में पंजाब स्टेट की ओर से 10,000/- नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान कर अलंकृत किया गया।

.

इसी के साथ फाइन आर्ट्स विभाग की छात्रा प्रीति गुप्ता, बीएफए सेमेस्टर सात को चित्रकला श्रेणी में 5000/- का पुरस्कार प्रदान कर उसकी प्रतिभा को सराहा गया। इस कला प्रर्दशनी का शुभारंभ मुख्यातिथि इंजीनियर रामपाल चतरथ, रिटायर्ड इंजीनियर, सिंचाई विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने कला क्षेत्र में नवाचार एवं सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में इस प्रदर्शनी की भूमिका की सराहना की।

.

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर दोनों विजेताओं को बधाई दी एवं फाइन आर्ट्स विभाग के निरन्तर विलक्षण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलात्मक प्रर्दशनियां कलाकारों को उत्साहित करती हैं एवं उन्हें भविष्य हेतु प्रेरित भी करती हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. नीरू भारती शर्मा एवं अन्य फैकल्टी सदस्य सुश्री चाहत एवं सुश्री भावना ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

.

.