PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

H-1B वीजा पर नई मुसीबत से भारत में फंस गए हजारों NRI

Thousands of NRIs stranded in India due to H-1B visa problems

PTB Big न्यूज़ अमेरिका / नई दिल्ली : अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियों में सख्ती के चलते भारतीय H-1B वीजा धारकों की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। वर्क परमिट रिन्यू कराने भारत आए सैकड़ों एनआरआई अब अमेरिका लौटने में असमर्थ हैं। नई सोशल मीडिया वेटिंग (स्क्रीनिंग) पॉलिसी के कारण वीजा अपॉइंटमेंट अगले साल तक टाल दिए गए हैं, जिससे दिसंबर में तय इंटरव्यू अब मार्च में होने की संभावना जताई जा रही है।

.

.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने 15 से 26 दिसंबर के बीच निर्धारित कई कांसुलर अपॉइंटमेंट बिना पूर्व सूचना के रद्द कर दिए। इस फैसले से शादी, पारिवारिक कार्यक्रम या छुट्टियों में भारत आए बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर यहीं फंस गए हैं। वीजा रिन्यूअल में अनिश्चित देरी को देखते हुए Google सहित कई बड़ी टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी है। The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में ट्रक, 2 बसों की टक्कर, यूनिवर्सिटी की स्टाफ-स्टूडेंट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 6 दिन धुंध का अलर्ट हुआ जारी

.

कई मामलों में इंटरव्यू की नई तारीखें महीनों बाद की दी जा रही हैं, जिससे कंपनियों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि वे कर्मचारियों का कब तक इंतजार करें। एक भारतीय पेशेवर, जो शादी में शामिल होने भारत आए थे, उन्हें 17 और 23 दिसंबर की तारीख दी गई थी, लेकिन उनका अपॉइंटमेंट भी रद्द कर दिया गया। अब उनके पास वापसी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है। अमेरिकी प्रशासन ने ईमेल के जरिए बताया है कि नई सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पॉलिसी के चलते

.

.

वीजा प्रक्रियाओं में देरी हो रही है। सुरक्षा कारणों से अब वीजा जारी करने और रिन्यूअल में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जिससे प्रक्रिया लंबी हो गई है। इससे पहले 9 दिसंबर को अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट किया था कि यदि किसी आवेदक को रीशेड्यूल का ईमेल मिला है और फिर भी वह दूतावास पहुंचता है, तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में H-1B और H-4 वीजा के लिए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग की

.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जी राम जी विधेयक’ को दी मंजूरी, ग्रामीण रोजगार गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाया

.

नीति लागू की गई थी। इसके तहत वीजा जारी या रिन्यू करने से पहले आवेदक की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जाती है। आवेदकों को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग पब्लिक करनी होती है ताकि जांच पूरी की जा सके। गौरतलब है कि सितंबर में ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा पर करीब 1 लाख डॉलर का शुल्क भी लागू किया था, जिससे यह वीजा पहले ही काफी महंगा हो चुका है।